टेट अनिवार्यता के विरोध में जॉइंट टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (JTFI) का हुआ उदय।

टेट अनिवार्यता के विरोध में जॉइंट टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (JTFI) का हुआ उदय।
*लखनऊ* उ 0प्र 0 प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री *अजय कुमार सिंह* ने बताया कि टेट अनिवार्यता के विरोध में प्रदेश के विभिन्न शिक्षक संगठनों की एक बैठक लखनऊ में आहूत की गई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि और सहयोगी उपस्थित रहे। बैठक में आए हुए विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने अपने विचार रखने उपरांत सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि यह लड़ाई राष्ट्रीय स्तर की है, इसलिए लड़ाई को प्रदेश से लेकर देश स्तर पर लडा जाएगा। उपस्थित वक्ताओं द्वारा एक संयुक्त मोर्चा संगठन का नाम सुझाया गया, जिस पर विचार करते हुए अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ जॉइंट टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (JTFI) के नाम की सहमति बनी। इसी बैनर तले कार्यक्रम घोषित किए गए।
बैठक को प्रमुख रूप से AIPTF UPPSS अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने संबोधित किया और शिक्षकों के हित में इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक लड़ने का आश्वासन देते हुए आंदोलन का आव्हान किया। अटेवा प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधू सहित सभी संगठन प्रमुखों ने सम्बोधित किया।
बैठक में प्रथम चरण में आगामी 9 मार्च से 15 मार्च तक शिक्षकों की पाती के नाम से ईमेल और पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष को पत्र व मेल भेजा जाएगा। द्वितीय चरण में जनपदों में मशाल जुलूस निकालकर अपने हक को सुरक्षित करने का कार्य किया जाएगा। यदि सरकार फिर भी ना मानी तो 03 मई को लखनऊ घेराव का कार्य होगा। यदि फिर भी सरकार ने हमारी मांगों को पूरा नही किया तो मानसून सत्र में हम सब मिलकर संसद भवन का घेराव करेंगे। आज इस महत्वपूर्व समागम में सभी ने उपस्थित रहकर अपनी चट्टानी एकता को प्रदर्शित करते हुए लड़ाई में हर संभव सहयोग हेतु प्रतिबद्ध हुए।



