लखनऊ

बिना सेफ्टी उपकरणों के काम न करें मेंटीनेंस कर्मचारी।

 

बिना सेफ्टी उपकरणों के काम न करें मेंटीनेंस कर्मचारी।

लखनऊ।विद्युत मजदूर संगठन के अध्यक्ष विमल चंद्र पांडे ने उप खंड अधिकारी से कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तृत बात की। उन्होंने कहा कि बिना सेफ्टी उपकरण के कोई भी कर्मचारी काम ना करे। सभी को समय से वेतन मिले जिससे उन्हें जीविका चलाने में कोई असुविधा न हो। उप खंड अधिकारी राजीव रंजन राय ने निर्बाध विद्युत व्यवस्था तथा कर्मचारियों का उत्पीड़न न होने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतें मिलने पर उनका त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

उपखंड अधिकारी एवं संगठन पदाधिकारी का स्वागत।

विद्युत मजदूर संगठन के अध्यक्ष विमल चंद्र पांडेय और प्रभारी पुनीत राय ने शुक्रवार को मजदूर संगठन के विद्युत वितरण खण्ड इंदिरा नगर सेक्टर 25 ट्रांस गोमती पहुंचे। वहां उन्होंने संगठन के पदाधिकारी से मुलाकात कर नव आगन्तुक विद्युत मजदूर संगठन के पदाधिकारी तथा उपखंड अधिकारी राजीव रंजन राय का स्वागत किया। साथ में कुंवर विक्रम सिंह अवर अभियंता कार्यशाला एवं जयंत कुमार अवर अभियंता सेक्टर 25 तथा संविदा के पदाधिकारी शिवकुमार, गुड्डू मिश्रा आदि प्रमुख लोग भी शामिल थे।विद्युत मजदूर संगठन के अध्यक्ष विमल चंद्र पांडेय ने किया पदाधिकारी का स्वागत भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button