Uncategorized

लोक सभा चुनाव 2024 का एग्जिट पोल

 

लोक सभा चुनाव 2024

लोक सभा चुनाव का आगाज बहुत ही शानदार तरीके से हुआ था साथ ही साथ उसका अंतिम समय 4 जून को होगा जब सभी राजनीतिक पार्टियों की किस्मत का परिणाम आने वाला हैं।सभी पार्टियों की वोटिंग ईवीएम में कैद हो चुकी हैं।
क्या रही एग्जिट पोल की राय?
जैसे ही चुनाव प्रक्रिया का अंत हुआ उसके कुछ घंटों के बाद एग्जिट पोल का परिणाम आना प्रारम्भ हो गया हैं।एग्जिट पोल से स्पष्ट हो रहा है कि देश की जनता ने एक फिर से मोदी सरकार को चुना है और देश की बागडोर नरेंद्र मोदी को सौंपने का मन बना लिया हैं।अब देखना यह है कि 4 जून को सभी एजेंसियो में से किसका एग्जिट पोल सही साबित होता हैं।ऐसा नही है कि यही एग्जिट पोल सही हो कभी -कभी एग्जिट पोल गलत भी साबित हुए हैं।
क्या कहती है राजनीतिक पार्टियां।

इस मौजूदा लोकसभा 2024 के चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने अपने मैनिफेस्टो में जनता से विभिन्न प्रकार के वादे किए हैं देश मे हुई तमाम घटनाओं को अपना चुनावी मुद्दा बनाया हैं।इंडिया गठबंधन में तमाम राजनीतिक पार्टियों ने साथ मे चुनाव लड़ने का फैसला लिया था उनका कहना था कि किसी भी तरह से बीजेपी सरकार को देश मे आने नही देना हैं।संविधान को बचाना है।आज राहुल गांधी से जब एक वार्ता में पूछा गया कि राहुल जी क्या इंडिया गठबंधन देश मे सरकार बना रही है तो राहुल गांधी ने जवाब में कहा आपने सिद्धू मूसे वाला का 295 वाला सांग सुना है इंडिया गठबंधन 295 सीटें ला रही हैं।इधर बीजेपी ने अपने नारे पर अटल दिखाई दे रही अथार्थ अबकी बार 400 पार। लगभग सभी न्यूज़ चैनल 350 तथा 400 सीटें बीजेपी को देती दिख रही हैं।

अब देखना यह कि 4 जून को काउंटिंग के बाद कौन सी राजनीतिक पार्टी देश मे सरकार बनाती हैं।देश की जनता किस पार्टी को 272 का मैजिक नम्बर का आंकड़ा देती है और लोक सभा भेजती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button