Uncategorized

जयपुर: अजमेर खुलेआम रिश्वत ले रहे थे 3 पुलिसकर्मी, SP के पास पहुंचा वीडियो, मिनटों में हो गया एक्शन।

जयपुर: अजमेर खुलेआम रिश्वत ले रहे थे 3 पुलिसकर्मी, SP के पास पहुंचा वीडियो, मिनटों में हो गया एक्शन।

राजस्थान के अजमेर जिले में ब्यावर रोड स्थित बकरा मंडी के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा वाहनों से अवैध वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वायरल वीडियो में ट्रैफिक पुलिस के दो कांस्टेबल और एक चालक हर गुजरने वाले वाहन से 100-100 रुपये वसूलते नजर आ रहे हैं.

यह वीडियो एक वाहन चालक ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड करके सोशल साइट्स पर शेयर किया था, जो एसपी तक पहुंच गया था.

*तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड:*

वीडियो सामने आने के बाद अजमेर की एसपी वंदिता राणा ने इस मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल सुरेंद्र, कांस्टेबल ओमप्रकाश और चालक राजू को सस्पेंड कर दिया. एसपी ने साफ कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन और जनता के प्रति जवाबदेही सर्वोपरि है, और इस प्रकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. एसपी वंदिता राणा के अनुसार, इस मामले की जांच सीओ ट्रैफिक आयुष वशिष्ठ को सौंपी गई है, जो पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच करेंगे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button