Uncategorized

ED की विश्वसनीयता संदिग्ध राजनीतिक प्रतिशोध के लिए हो रहा है ED का इस्तेमाल: प्रमोद तिवारी।

ED की विश्वसनीयता संदिग्ध राजनीतिक प्रतिशोध के लिए हो रहा है ED का इस्तेमाल: प्रमोद तिवारी।

राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी ने सोनिया गांधी राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा नेशनल हेराल्ड केस में चार्ज शीट दायर करने को लेकर ED पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने इस कार्रवाई को राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए भारतीय जनता पार्टी को झूठ का पुलिंदा करार दिया।

प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि “ED को चार्जशीट दाखिल करने के लिए 365 दिनों का समय मिला था, लेकिन एजेंसी ने 364 दिन तक कुछ नहीं किया और अंतिम दिन चार्जशीट फाइल की।

उन्होंने ने कहा कि यह कार्रवाई उस परिवार के खिलाफ की गई है, जिसने देश की आजादी में योगदान दिया।अंग्रेजों का डटकर विरोध किया।जब भारत छोड़ो आंदोलन चल रहा था, तब बीजेपी के मातृ संगठन ने अंग्रेजों की सेना में भर्ती होने के लिए चिट्ठी लिखी थी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button