क्राइम
कानपुर: कलयुगी बेटा, प्यार को पाने के लिए ममता की हत्या कर दी।

कानपुर: कलयुगी बेटा, प्यार को पाने के लिए ममता की हत्या कर दी।
कानपुर।हनुमंत विहार में गर्लफ्रेंड से शादी का विरोध कर रही मां प्रमिला को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। चाकू से वार करके जान लेने वाला शख्स बुजुर्ग महिला का बेटा राजा था। जिसने निर्मम हत्या के बाद मौके पर ही चाकू सहित सरेंडर कर दिया।
बुजुर्ग मां प्रमिला बेटी के घर रहकर आंख का इलाज करा रही थी। प्रमिला के दामाद सौरभ सिंह ने बताया कि राजा ने उनके घर पहुंचकर विवाद किया। चाकू से दिल पर कई वार किए। मौत के बाद वह वही बैठा रहा। बेटी प्रीतू सिंह ने अपने भाई पर क़त्ल का मुकदमा दर्ज कराया है।



