उत्तर प्रदेशक्राइम

मिर्जापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देवी-देवताओं का अपमान करने वाली सिंगर सरोज सरगम और उसके पति गिरफ्तार।

मिर्जापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देवी-देवताओं का अपमान करने वाली सिंगर सरोज सरगम और उसके पति गिरफ्तार।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकगीत गाने वाली महिला गायिका सरोज सरगम और उसके पति राममिलन बिंद को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों पर आरोप है कि उन्होंने अपने गानों में हिंदू देवियों के बारे में आपत्तिजनक और अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएँ आहत हुईं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया पर इनका विवादित वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियाँ और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया था। वीडियो सामने आते ही इलाके में आक्रोश फैल गया और कई संगठनों ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की।

शिकायत मिलने पर मिर्जापुर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया और टीम बनाकर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। रविवार को छापेमारी के दौरान पुलिस ने सरोज सरगम और उसके पति राममिलन बिंद को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है और इन्हें न्यायालय में पेश किए जाने की तैयारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने और समाज में नफरत फैलाने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून के अनुसार आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरे मामले ने जिले में हलचल मचा दी है। कई स्थानीय लोग और संगठनों ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के गंदे और अश्लील गीत समाज में जहर घोलते हैं और धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने का काम करते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button