लखनऊ

श्री सत्य साई सेवा संगठन कराएगा 197 हृदय रोगियों का फ्री ऑपरेशन।

श्री सत्य साई सेवा संगठन कराएगा 197 हृदय रोगियों का फ्री ऑपरेशन।

निर्धन हृदय रोगियों को अब ऑपरेशन में लाखों रुपए के प्रबंध के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है उनके ऑपरेशन का खर्च श्री सत्य साईं सेवा संगठन उठाएगा। इतना ही नहीं संगठन उनके रहने और खाने-पीने का भी प्रबंध करेगा। निःशुल्क ऑपरेशन का भरोसा पाकर मरीजों के चेहरे खिल उठे।

“विश्व हृदय दिवस” पर निःशुल्क हृदय रोग निदान शिविर का आयोजन किया गया। इसको लेकर राजधानी के आशियाना इलाके के चांसलर क्लब में बड़ी संख्या में ह्रदय रोगियों ने पहुंचकर अपनी अपनी जांच कराई। इस शिविर में हृदय रोग से ग्रसित (हृदय की जन्मजात समस्या, CABG, PDA, VSD, MVR, ASD, हृदय में छेद की समस्या, एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी) के लगभग 466 मरीजों (महिला, पुरुष, बच्चे) का परीक्षण किया गया। परीक्षण के उपरांत 197 मरीजों को आपरेशन के योग्य पाया गया।

*अहमदाबाद और राजकोट के श्री सत्य साई हार्ट हॉस्पिटल में होगा निःशुल्क ऑपरेशन*

कैंप में आपरेशन के लिए चुने गए मरीजों का अहमदाबाद और राजकोट के श्री सत्य साई हार्ट हॉस्पिटल में निःशुल्क किया जाएगा। आजोजक संगठन ने जिसकी तिथि भी मरीजों एवं उनके परिजनों को अवगत करा दी है। राजधानी में आयोजित यह शिविर अहमदाबाद और राजकोट के श्री सत्य साई हार्ट हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टरों की देखरेख में हुआ।

*हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति और जिला जज ने किया उद्घाटन*

ह्रदय रोगियों के इस शिविर की शुरुआत प्रातः 8 बजे से शुरू हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ वेद मंत्रों के गायन एवं लखनऊ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ए आर मसूदी व न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जौहरी एवं जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव के दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि ने श्री सत्य साईं सेवा संगठन एवं श्री सत्य साई हार्ट हॉस्पिटल गुजरात द्वारा निःशुल्क हृदय रोग उपचार हेतु की गई निःस्वार्थ सेवा की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब मेडिकल सेवाएं इतनी मंहगी और गरीबों के पहुँच से बाहर हैं तो ऐसे समय में इन संस्थान द्वारा किया गया ऐसा महान सेवा कार्य समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।

*गरीबों के लिए वरदान बना यह शिविर*

जस्टिस एआर मसूदी ने कहा कि गरीब परिवारों के छोटे छोटे बच्चे जिनके दिल में छेद की बीमारी है और पैसे के अभाव में इतना महंगा इलाज नहीं करा पा रहे हैं। उनके लिए श्री सत्य साई सेवा संगठन एक तरह से वरदान साबित हो रहा है। उनकी निःस्वार्थ सेवा करके समाज में उच्च उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। श्री सत्य साई हार्ट हॉस्पिटल के मैनेजिंग ट्रस्टी मनोज भिमानी व उनके साथ आये 9 हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें ऑपरेशन हेतु अहमदाबाद एवं राजकोट के अस्पतालों में निर्धारित तिथि पर पहुंचने का अनुरोध किया। इस अवसर पर श्री सत्य साई बाबा द्वारा प्रतिपादित महामंत्र “सबसे प्रेम सबकी सेवा”, “मानव सेवा माधव सेवा” के बारे में चर्चा की गई। इसके अलावा इस शिविर की आवश्यकता और महत्व के बारे में बताया गाय। इस अवसर पर डॉक्टरों द्वारा रोगियों के परीक्षण के दौरान साई भक्तों द्वारा अत्यंत मनमोहक सर्व धर्म भजनों का भावपूर्ण गायन किया गया जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

*भजनों से उत्पन्न तरंगों ने शिविर में उपस्थित लोग हुए मंत्रमुग्ध*

प्रभावित किया, जिसे सभी ने भजनों की तरंगों को लोगों ने दिल से महसूस किया। वहीं मन को छू लेने वाले भजनों से मरीज और भक्त मंत्र मुग्ध हो गए। वहीं संगठन ने इस शिविर में आये सभी मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए निःशुल्क खाने की व्यवस्था भी की।

*यूपी के अलावा बिहार और मध्य प्रदेश से भी आए मरीज*

ह्रदय रोगियों के इस शिविर में बड़ी संख्या में मरीज उत्तर प्रदेश के दूरस्थ स्थानों से भी आए। कुछ मरीज बिहार और मध्य प्रदेश से भी आये। शनिवार को ही काफी मरीज शिविर में पहुंच गए। जहां उनके भोजन, रात्रि विश्राम की व्यवस्था निःशुल्क की गई। रविवार को सुबह 7 बजे से शिविर में मरीज आने लगे और सभी के लिए सुबह का नाश्ता और दोपहर के भोजन की व्यवस्था निःशुल्क की गई। छोटे बच्चों के लिए दूध व अन्य भोज्य पदार्थ की व्यवस्था भी निःशुल्क की गई।

*मरीजों ने की शिविर की व्यवस्थाओं की सराहना*

रोगियों और उनके परिजनों ने शिविर की व्यवस्था की काफी सराहना की। उन्होंने सेवादल द्वारा प्रेम और सत्कार से किया गया आचरण, डॉक्टरों का समर्पण और श्री सत्य साई बाबा द्वारा मानव जाति के लिए चलाये जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर श्री सत्य साई सेवा संगठन, उत्तर प्रदेश से आए हुए लगभग 300 महिला व पुरुष सेवादल ने अपनी निःस्वार्थ सेवाएं अर्पित की। श्री सत्य साई सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सचिन नेब ने विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने गुजरात से आए डॉक्टरों की टीम और सेवादल की कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर का समापन भगवान श्री सत्य साई बाबा की महा मंगल आरती के साथ संपन्न हुआ।

 

T.N. MISHRA 

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button