लखनऊ

नगर विकास मंत्री ने आधुनिक पोर्टेबल कंपैक्टर ट्रांसफर स्टेशन का उद्घाटन किया।

नगर विकास मंत्री ने आधुनिक पोर्टेबल कंपैक्टर ट्रांसफर स्टेशन का उद्घाटन किया।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने रविवार को महापौर सुषमा खर्कवाल के साथ लखनऊ स्वच्छता अभियान प्राइवेट लिमिटेड के एक और आधुनिक पोर्टेबल कंपैक्टर ट्रांसफर स्टेशन का उद्घाटन किया। जिसकी क्षमता रोजाना लगभग 40 टन है। नगर निगम द्वारा एलएसए कंपनी को दिए गए पांच जोन में 22 ट्रांसफर स्टेशन प्रस्तावित हैं। जिनमें से पांच पर कचरा डंप करने का कार्य शुरू हो चुका है। जबकि अन्य 17 स्टेशन निर्माणाधीन हैं।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि इस प्रणाली से घर-घर कचरा संग्रहण कार्य में तेजी आएगी। जिससे आसपास के वार्डों के लिए कूड़ा डंप करने की दूरी कम हो जाएगी। यह कदम न केवल समय की बचत करेगा, बल्कि कचरा प्रबंधन को भी अधिक व्यवस्थित बनाएगा।
मुख्य अतिथि ए के शर्मा ने कहा, “ऐसी आधुनिक व्यवस्थाओं से लखनऊ और उत्तर प्रदेश स्वच्छता के नए मानक स्थापित करेगा।”

*नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह सहित कई अधिकारी रहे मौजूद*

आधुनिक पोर्टेबल कंपैक्टर ट्रांसफर स्टेशन के उद्घाटन समारोह में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव और अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद राव भी मौजूद रहे। इनके अलावा क्षेत्रीय पार्षद शशैलेन्द्र वर्मा, एलएसए के परियोजना प्रमुख अनुपम मिश्रा, जोनल हेड दीपक प्रधान, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। नगर आयुक्त ने बताया कि इस पहल से लखनऊ की स्वच्छता दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

 

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button