क्राइम

बरेली संयुक्त निदेशक कार्यालय के लेखाकार पेंशन दिलाने के नाम 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार।

बरेली में एक सरकारी अधिकारी को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया हैं।मामला बहुत ही गंभीर बताया जा रहा हैं।आइए आपको इस घटना के विषय मे विस्तार से बताते हैं।
क्या है पूरा मामला।
मामला यह कि बदायूं कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय लाल पुल मोड़ निवासी रूपेश कुमार ने बताया कि उनकी मां सरोज देवी नगर पालिका इंटर कॉलेज बदायूं में सेविका पद से रिटायर हुई थी उसके बाद उनकी समस्त पत्रावली पेंशन के लिए डीआईओएस कार्यालय बदायूं से बरेली संयुक्त निदेशक कार्यालय भेजी गई थी।यहां पोस्टेड लेखाकार राकेश वर्मा पेंशन और समस्त रिटायरमेन्ट फंड्स दिलाने के नाम पर सवा लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे।फिर जब रूपेश , राकेश वर्मा को पहली किश्त जो 30 हजार तय हुई थी देने गया तो रूपेश की सूचना पर पहुँची एंटी करप्शन की टीम ने राकेश वर्मा को रंगे हाथों पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया।अब देखना यह होगा की एन्टी करप्शन राकेश वर्मा क्या कार्यवाही करता हैं।
यह जो भी घटना है इससे यह साफ हो जाता है कि विभागों में भ्रष्टाचार किस हद तक व्यप्त हो चुका हैं।यह एक मामला सामने आया है वरना और न जाने कितने रूपेश और सरोज देवी को यह व्यक्ति चुना लगा चुका होगा।सरकार को इस पर संज्ञान लेना चाहिए और राकेश वर्मा को कड़ी से कड़ी सजा दिलानी चाहिए जिससे कि भविष्य में इस प्रकार की घटना न होने पाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button