Uncategorized

संजय तिवारी ने संभाली लखनऊ के आरटीओ की कमान।

 

संजय तिवारी ने संभाली लखनऊ के आरटीओ की कमान।

लखनऊ।संभागीय परिवहन अधिकारी संजय तिवारी ने गुरुवार को राजधानी के आरटीओ कार्यालय में अपनी जिम्मेदारी सम्भाल ली। मीरजापुर के RTO रह चुके संजय की प्रशासन पर अच्छी पकड़ है। अरसे तक लखनऊ के ARTO प्रशासन रह चुके संजय तिवारी के लिए पूरे मंडल के परिवहन कार्यालयों की चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी है। उनके आने से आरटीओ दफ्तर के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। पहले दिन सुबह से ही कर्मचारियों के साथ उनके मित्रों की बधाई का तांता लगा रहा।

आरटीओ लखनऊ का चार्ज लेने के बाद संजय तिवारी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता रोड सेफ्टी होगी। वहीं कहा कि परिवहन विभाग राजस्व अर्जन के रूप में और बेहतर तरीके से काम किया जाएगा।रोड सेफ्टी को ले कर वह जन जन में जागरूकता लाने का काम करेंगे। जैसे ज्यादा से ज्यादा लोग रोड सेफ्टी के नियम का पालन करे। संजय ने लोगों से भी अपेक्षा की है कि वह कार्यालय में दलालों के जरिए काम कराने की पुरानी आदत छोड़ दें। लर्निंग लाइसेंस जहां पूरी तरह ऑनलाइन बनते हैं वही परमानेंट लाइसेंस बनवाने से पूर्व ड्राइविंग टेस्ट के लिए तैयार होकर आएं। जिससे उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो। उन्होंने आफिस में पूरी टीम को साथ लेकर काम करने का भरोसा दिया है। मालूम हो कि संजय तिवारी को रोजाना 12 से 16 घंटे तक काम करने की महारत हासिल है।

कोई रिश्वत माँगे तो तुरंत करे शिकायत।

आरटीओ संजय तिवारी ने कहा है कि किसी भी तरह को दलाली या कोई शिकायत होने पर लोग उनसे सीधे मिल कर शिकायत कर सकते हैं। उनके दफ्तर के दरवाजे लोगों के लिए हर समय खुले हैं। जनता की समस्याओं को सुनना उनकी पहली प्रात्मिकता होगी। वहीं उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा के नियम का पालन करे और सुरक्षित रहे।

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button