प्रादेशिक

उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा संनीति चौधरी ने लिया ’वात्सल्य’ शिशु सदन का जायजा।

 

उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा संनीति चौधरी ने लिया ’वात्सल्य’ शिशु सदन का जायजा।

लखनऊ।उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन (मुख्यालय) संनीति चौधरी ने शुक्रवार को उत्तर रेलवे के मण्डल कार्यालय पहुंची। उन्होंने मंडल कार्यालय स्थित ’वात्सल्य’ शिशु सदन (क्रेश) का जायजा लिया I इस दौरान उन्होंने शिशु सदन में बच्चों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया। केंदीय अध्यक्षा ने इनको और अधिक बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव भी दिए I उन्होंने सदन के रखरखाव, स्वच्छता, खानपान की व्यवस्था एवं इसकी गुणवत्ता, बच्चों के मनोरंजन संबंधी सामान की व्यवस्था को और बेहतर करने पर जोर दिया। उन्होंने रसोईघर, बच्चों के आराम करने का स्थान, पीने के लिए शुद्ध पानी सहित अन्य समस्त आवश्यक सुख सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। इनको निरंतर बढ़ाते रहने की बात कही एवं सभी व्यवस्थाओं को उच्च गुणवत्तापरक बनाने पर विशेष जोर दिया I इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत करते हुए उनको चॉकलेट दिए I

मंडल अध्यक्षा मोहिता शर्मा ने किया वेलकम।

मुख्यालय महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा संनीति चौधरी के आने पर लखनऊ मंडल की महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा मोहिता गंगवार शर्मा ने उनका स्वागत किया गया I इस दौरान सचिव मुख्यालय महिला कल्याण संगठन प्रतिभा गुप्ता सहित लखनऊ संगठन की कई पदाधिकारी भी मौजूद रहीं I

Related Articles

Back to top button