लखनऊ

महेंद्रा ने लॉन्च किए ईको फ्रेंडली जेनरेटर।

महेंद्रा ने लॉन्च किए ईको फ्रेंडली जेनरेटर।

लखनऊ। करीब 20 वर्षों से जेनरेटर की दुनिया में अपनी धाक जमाने वाली महिंद्रा कंपनी ने अपना नया जेनसेट लॉन्च किया है। जेनसेट यूपी में महिंद्रा पावरोल के अधिकृत GOEM परफेक्ट जेनरेटर के द्वारा विक्रय के लिए उपलब्ध है इसके इंजन महिंद्रा एंड महिंद्रा के पुणे (चाकन) में निर्मित किए जाते है| महिंद्रा इंजन अपनी बेहतरीन फ्यूल कंजप्शन एवं ब्लॉक लोडिंग कैपेसिटी के लिए जाना जाता है। ये इंजन पिछले ३ वर्षों से इंडस्ट्रियल मशीनो में सुचारू रूप से सेवाए प्रदान कर रहे हैं। रीजनल हेड प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया की केंद्र सरकार के पर्यावरण की मुहिम के तहत ही इस तरह के जनरेटर का निर्माण शुरू किया गया है। जिसमें 90% तक धुएं की कमी आएगी और इस तरह के जेनसेट प्रदूषण मुक्त बिजली पैदा करेंगे। प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि महिंद्रा के सभी जनरेटर सीआरडीआई टेक्नोलॉजी से संचालित होते हैं जिससे कि कम डीजल खपत और बहुत ही कम रखरखाव के खर्चे से बेहतर परफॉर्मेंस देते हैं। कंपनी का उद्देश्य कम से कम ध्वनि और वायु प्रदूषण और कस्टमर को बेहतर प्रोडक्ट मुहैया कराना है।

Related Articles

Back to top button