Uncategorized

NEET परीक्षा पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पटना AIIMS से तीन डॉकटरो को किया गिरफ्तार।

NEET परीक्षा पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पटना AIIMS से तीन डॉकटरो को किया गिरफ्तार।

 

NEET परीक्षा पेपर लीक मामला बढ़ता ही जा रहा हैं।जिसके अंतर्गत तमाम लोग गिरफ्तार हुए है साथ ही साथ मुख्य आरोपी को भी हिरासत में लेकर जेल भेजा जा चुका है।सीबीआई पूरे मामले की सघन जांच में जुटी है।सीबीआई को जो भी सुराख इस पेपर लीक मामले से मिल रहा है उस पर कड़ाई के साथ कार्यवाही कर रही हैं।यह पेपर लीक मामला अपने आप मे ही एक बड़ी जालसाजी हैं।जिसकी जड़ तक पहुँचना अत्यंत आवश्यक हैं।

इस NEET पेपर लीक मामले के तार पटना AIIMS से जुड़े जिसके अंतर्गत तीन डॉक्टरों का पता चला हैं, सीबीआई ने तीनो आरोपी डॉकटरो को गिरफ्तार कर लिया हैं।सीबीआई आरोपी डॉक्टरों से पूछताछ कर रही हैं।तीनो आरोपी डॉक्टर 2021 बैच के बताए जा रहे हैं।सीबीआई ने इनके मोबाइल, लैपटॉप जब्त करके अपने साथ ले गयी हैं।आशंका जताई जा रही है कि इससे कई और महत्वपूर्ण सबूत सीबीआई के हाथ लगेगें।
पता यह चला है कि सीबीआई को आशंका है  की परीक्षा माफिया ने इन्ही लोगो से पेपर साल्व कवाया था।इससे पहले सीबीआई ने इस मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के ट्रक से पेपर चुराने वाले इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया था।सीबीआई हर जानकारी को एकत्रित करके सबूत के आधार कोर्ट में पेश करेगी।
आज गुरुवार इस मामले में आ सकता है फैसला
बताते चले आज यानी गुरुवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट सीजीआई डीवाई चंद्रचूड़ के कोर्ट में सुनवाई होनी हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनो जजों की बेंच आज इस मामले में अपना फैसला सुना सकती हैं।अब गौरतलब होगा कि कोर्ट क्या फैसला सुनाती हैं।यह एक बहुत ही गंभीर मामला हैं इसमें स्टूडेंट का आगे का भविष्य निर्भर करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button