लखनऊ

बीएसएनएल को लखनऊ में नंबर वन बनाने में जुटा प्रबंधन।

बीएसएनएल को लखनऊ में नंबर वन बनाने में जुटा प्रबंधन।

बीएसएनएल प्रशासन ने यूपी ईस्ट सर्किल के सबसे अहम एसएसए को नंबर वन बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। महीने भर में 60 हजार से ज्यादा नए मोबाइल उपभोक्ता जुड़ जाने से पीजीएम राजेश कुमार उत्साहित हैं। पीजीएम ने लखनऊ में 550 4G मोबाइल टावर लगाने का काम तेज कर दिया है
दूसरी तरफ शहर में 4G के 150 टावर अब निर्बाध तरीके से सिग्नल देने लगे हैं ।

बीएसएनएल के पीजीएम राजेश कुमार उन्होंने कहा है कि लखनऊ के लोगों को कोने-कोने में मोबाइल व डेटा नेटवर्क उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही ग्राहक सेवा केंद्रों की हालत में बदलाव कर उन्हें कस्टमर डिलाइट सेंटर में तब्दील किया जाएगा। लखनऊ में 550 से अधिक 4 जी बीटीएस लगाने का काम तेजी से चल रहा है। सैचुरेशन प्रोजेक्ट के तहत जहां भी सिग्नल नहीं है वहां नए मोबाइल टावर लगाकर कालिंग और डेटा की सुविधा दी जाएगी ।

*119 जगहों पर सिम किए जा रहे अपग्रेड*

बीएसएनएल के पीजीएम राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार से शहर में 119 जगहों पर कैंप लगाकर मौजूदा 2जी या 3जी सिम वाले उपभोक्ताओं को फ्री में 4G सिम उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा वह करीबी रिटेलर या ग्राहक सेवा केंद्र पर जाकर ओटीपी के माध्यम से सिम बदलवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का केवाईसी अपडेट नहीं है वह उसे निशुल्क अपडेट कर सकेंगे।
*बीटीएस की पुरानी बैटरियां भी की जा रही चेंज*

पीजीएम राजेश कुमार ने बताया शहर के जिन मोबाइल टावर्स की बैट्री खराब हैं उन्हें बदलवाने का टेंडर दे दिया गया है। इससे सभी मोबाइल टावर चौबीसों घंटे काम करेंगे। जिसका फायदा यह होगा कि लोगों को हर समय कॉल और डेटा की सुविधा मिल सकेगी।

*एफटीटीएच की बैकबोन भी जा रही सुदृढ़*

बीएसएनएल के बैकबोन नेटवर्क को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बेहतर सेवाओं के लिए 99.9% मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा ।

 

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button