लखनऊ

लखनऊ कोर्ट से अमिताभ ठाकुर के 36 पत्र गायब, जिला जज ने सीजेएम को सौंपी जांच।

लखनऊ कोर्ट से अमिताभ ठाकुर के 36 पत्र गायब, जिला जज ने सीजेएम को सौंपी जांच।

जिला जज लखनऊ अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने पूर्व आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर द्वारा लखनऊ जेल से भेजे गए 36 प्रार्थना पत्रों के लखनऊ कोर्ट से गायब होने की जांच सीजेएम लखनऊ ऋषिकेश पांडे को दी है।

अमिताभ ठाकुर 2021-22 में 7 माह के लिए लखनऊ जेल में बंद थे, जहां से उन्होंने तमाम अफसरों द्वारा उन्हें फर्जी फंसाए जाने के संबंध में 36 प्रार्थना पत्र भेजे थे. ये सभी प्रार्थना पत्र लखनऊ कोर्ट से गायब हो गए।

उन्होंने इस संबंध में जांच करा कर एफआईआर दर्ज किए जाने हेतु जिला जज के सामने प्रार्थना पत्र दिया था।
इस पर जिला जज अश्विनी कुमार त्रिपाठी में अपने आदेश में कहा है कि सीजेएम लखनऊ ऋषिकेश पांडे को इस संबंध में प्राथमिक जांच कर जिम्मेदारी तय किए जाने के आदेश दिए गए हैं. उन्होंने सीजेएम को एक माह में अपनी जांच पूरी किए जाने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Back to top button