लखनऊ

उत्तर रेलवे ने लोको रनिंग शेड में किया मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

उत्तर रेलवे ने लोको रनिंग शेड में किया मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

“स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत भारतीय रेल मे स्वच्छता स्वभाव -संस्कार स्वच्छता की थीम पर आधारित स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। जिसके अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों में उत्तर रेलवे ने 27 सितम्बर को लोको रनिंग शेड, आलमबाग़ में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गयाI इस स्वास्थ्य शिविर में महिला एवं पुरुष मिलाकर कुल 131 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया I इस शिविर में उच्च रक्तचाप, शुगर एवं दंत चिकित्सा रोगों का परीक्षण करते हुए रोगियों को चिकित्सा टीम द्वारा उचित परामर्श एवं दवाएं प्रदान की गयीं I

*उचित आहार-विहार, योग, प्राणायाम और व्यायाम पर दिया जोर*

फिजिशियन डॉ आशीष त्रिपाठी ने शिविर में आए लोगों को उचित आहार-विहार, योग, प्राणायाम, व्यायाम और खानपान में संयम बरतने की सलाह दी। लोको रनिंग शेड में आए कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। इस दौरान डॉ आशीष त्रिपाठी फिजीशियन,
डॉ सरसिज कांडपाल सर्जन,
डॉ अनुराधा स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं
डॉ ए के शुक्ल दंत चिकित्सक ने मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।

 

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button