लखनऊ

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शुभम सिंह ने किया हिंदी में काम करने का आह्वान।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शुभम सिंह ने किया हिंदी में काम करने का आह्वान।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शुभम सिंह ने शुक्रवार को पासपोर्ट कर्मियों से हिंदी में काम करने का आह्वान किया। वह हिंदी पखवाड़े का समापन पर प्रतियोगिताओं विजयी कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान एक रचनात्मक पहल ‘मेरा पेड़,मेरी कविता’ की भी शुरुआत की गई, जिसमें कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा कार्यालय परिसर में लगे पेड़ों पर कविताएं लिखी गयीं। कार्यक्रम का संचालन अंशुलिका ने किया।

समापन समारोह की शुरुआत क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शुभम् सिंह एवं मशहूर ग़ज़ल गायक कमाल खान ने दीप प्रज्वलित के साथ किया। हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत कुल 07 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें टंकण प्रतियोगिता, श्रुत-लेख प्रतियोगिता, कविता पाठ, टिप्पण- आलेखन भी शामिल था। हिंदी पखवाड़े के समापन पर वर्ष भर हिंदी में सराहनीय काम करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा लागू प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पुरस्कार वितरित किए गए।

मशहूर ग़ज़ल गायक कमाल खान ने अपनी ग़ज़लों से बांधा खूबसूरत समां।

इस अवसर पर मशहूर ग़ज़ल गायक कमाल खान ने अपनी ग़ज़लों से खूबसूरत समां बांधा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में निशू, ऋषभ, आदित्य, जय चंद्र प्रकाश, पारस नाथ पांडे, सुधीर, विकास,वक़ार, दीपंकर,गौरव, लालजी आदि ने पुरस्कार प्राप्त किए। पखवाड़े का संपूर्ण कार्यक्रम हिंदी अनुभाग के वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी कल्पना के नेतृत्व में कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी लकी सिंह एवं श्वेतांक सक्सेना के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजन में रविशेखर, संजय वर्मा, संजीव सक्सेना आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button