Uncategorized
बदलेगा कई राज्यों का मौसम। कहीं सर्दी तो कहीं भारी बारिश।

बदलेगा कई राज्यों का मौसम। कहीं सर्दी तो कहीं भारी बारिश।
देश के कई राज्यों का मौसम बदलने वाला है, पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद सर्द हवाएं तापमान गिराएंगी। पंजाब हरियाणा दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिम मध्यप्रदेश, पश्चिमी यूपी में दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी।
अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण भारत में भारी बारिश जारी रहेगी। उड़ीसा, तेलंगाना, महाराष्ट्र और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भी बारिश की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी देने के बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस आगे बढ़ रहा है।



