लखनऊ
लखनऊ के दुबग्गा में अवैध गैस गोदाम में ब्लास्ट,कई लोग हुए घायल।

लखनऊ।6 दिसंबर।राजधानी लखनऊ के दुबग्गा में अवैध गैस गोदाम में ब्लास्ट लगभग आधा दर्जन लोग घायल।
दुबग्गा के मुर्दापुर ग्रीन सिटी इलाके में एक घंटा पूर्व अवैध गैस गोदाम में गैस कटिंग के दौरान अचानक हुआ ब्लास्ट।
सूचना पाकर मौके पर दुबग्गा पुलिस और एम्बुलेंस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुँचाया।
पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर तैनात कर दी गई हैं।
जबकि घटनास्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच पड़ताल की शुरू।



