Uncategorized

दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को वापस भेजा, फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंचे।

दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को वापस भेजा, फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंचे।

दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा मेल मिलने के बाद स्कूलों ने बच्चों को वापस भेज दिया है और पुलिस को इसकी जानकारी दी है।

यह धमकी मेल के जरिए दी गई है। डीपीएस आर के पुरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल में बम की धमकी मिलने के बाद स्कूलों ने बच्चों को वापस भेज दिया गया है।

फिलहाल मामले की गम्भीरता देखते हुए दिल्ली पुलिस और देश की सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही है।इसके अंतर्गत यह पता लगाया जा रहा है कि मेल द्वारा आयी धमकी कहाँ से आई थी और इसके पीछे किसका हाथ है।पुलिस ने स्कूलों को आश्वस्त किया है की जिसने भी यह हरकत की है उसको हम जल्दी पकड़ लेंगे और कड़ी से कड़ी सजा दिलायेंगे।

 

Related Articles

Back to top button