लखनऊ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने की सीएम आवास में प्रेसवार्ता। उसके कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने की सीएम आवास में प्रेसवार्ता। उसके कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे।

 

 

सीएम योगी ने प्रेसवार्ता के कुछ महत्वपूर्ण अंश।

सीएम योगी ने प्रेसवार्ता में कहा कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों द्वारा अनैतिक असंवैधानिक आचरण को लेकर हो रही है।

इनके द्वारा अलग अलग समय मे बाबा साहेब को अपमानित करने को लेकर पर्दा उठाने के लिए है।

भारत के संविधान मे बाबा साहेब का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है वो भारत माता के महान सपूत थे।
विपरीत परिस्थितियों में उच्च शिक्षा अर्जित की,फिर इसके माध्यम से भारत को अपने ज्ञान से आलोकित किया।

भारत के संविधान शिल्पी के रूप में हर भारतवासी उनके लिए श्रद्धा भाव रखता है।

बाबा साहेब के सपने का भारत बनाने के लिए भाजपा सदैव प्रतिबद्धता से कार्य किया है।

कल श्रद्धेय अटल जी की जन्मशती मनाया जा रहा है,अटल जी की सरकार रही हो या प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार दोनो सरकारों ने बाबा साहेब को सम्मान दिया उनके भाव को प्रतिनिधित्व दिया।

बाबा साहब का जन्म जहां मध्यप्रदेश के महू में हुआ था।वहां की तत्कालीन भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा जी ने स्मारक बनवाया इसका उद्घाटन पीएम अटल जी ने किया था।

नेहरू नहीं चाहते थे कि ड्राफ्टिंग कमेटी के चेयरमैन बाबा साहेब बने।महात्मा गांधी के हस्तक्षेप से बाबा साहेब को चेयरमैन बनाया गया।

डबल इंजन की सरकार शोषित वंचितों को हर सरकारी सुविधाओं से आच्छादित कर रही है।

बाबा साहेब के इसी शिक्षा से प्रेरित होकर सरकार कार्य कर रही है।

दूसरी तरफ कांग्रेस जिसका इतिहास ही दलितों शोषित का अपमान करने का रहा,दूसरी तरफ तुष्टिकरण की नीति पर देश का विभाजन किया।

नेहरू नही चाहते थे कि बाबा साहेब संविधान सदस्य में शामिल हों,राष्ट्रपिता गांधी जी की वजह से उन्हें शामिल किया गया।

कांग्रेस और नेहरू ने बाबा साहेब के चुनाव को हरवाया वो नही चाहते थे कि बाबा साहेब संसद में जाएं।कांग्रेस की मंशा हमेशा से उनको नीचा दिखाने की रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button