लखनऊ

डंडाडिया बाजार व्यापार मंडल द्वारा भव्य रूप से गणतंत्र दिवस मनाया गया एवं भव्य रूप से किया गया तहरी भोज।

डंडाडिया बाजार व्यापार मंडल द्वारा भव्य रूप से गणतंत्र दिवस मनाया गया एवं भव्य रूप से किया गया तहरी भोज।

डंडाडिया बाजार व्यापार मंडल संबद्ध भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल द्वारा डंडाडिया बाजार महानगर में भव्य रूप से गणतंत्र दिवस मनाया गया एवं भव्य रूप से तहरी भोज का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्वी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक ओ पी श्रीवास्तव ने झंडा फहराया और सभा में उपस्थित व्यापारी एवं जनता का चुनाव में जीत दिलाने के लिए धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया व्यापारी और जनता से कहा कि आज वह विधायक इस क्षेत्र की जनता की वजह से है तो मेरा यह दायित्व बनता है कि जनता ने अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभाया और मुझे जिताया है इसलिए मेरा भी दायित्व है की जनता के हर दुख दर्द एवं समस्या में शामिल रहूं और ज्यादा से ज्यादा उनकी समस्याओं का निराकरण करा सकूं जनता के दुख दर्द अगर मेरे द्वारा दूर किए जाते हैं तो मैं अपने आप को बड़ा सौभाग्यशाली मानूंगा।भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ से पूर्व मेयर प्रत्याशी अजय त्रिपाठी मुन्ना ने बाजार के दोनों और इंटरलॉकिंग पेयजल की व्यवस्था सुलभ शौचालय एवं लाइट व्यवस्था की बात रखी जिसको विधायक ने सहर्ष स्वीकार किया और आश्वासन दिया कि शीघ्र से शीघ्र इन बिंदुओं पर कार्य चालू हो जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने विधायक द्वारा समस्याओं का निवारण करने के लिए अजय त्रिपाठी मुन्ना द्वारा समस्याओं पर ध्यान आकर्षित कराने के लिए अशोक मिश्रा पूर्व पार्षद संजय मिश्रा पूर्व पार्षद राम मोहन अग्रवाल पूर्व पार्षद का कार्यक्रम में आने के लिए सबका धन्यवाद किया और आभार व्यक्त किया। डंडाडिया बाजार व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष ताज खान महामंत्री अनुज साहू ने संगठन के और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का स्वागत और सम्मान किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। गणतंत्र दिवस एवं तहरी भोज के शुभ अवसर पर भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष, लखनऊ से पूर्व मेयर प्रत्याशी अजय त्रिपाठी मुन्ना राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी प्रदेश संरक्षक अशोक कुमार गुप्ता(लल्ला ) प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश जायसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चंद जायसवाल प्रदेश मंत्री विजय शंकर गुप्ता लखनऊ जिला अध्यक्ष नीरज गुप्ता लखनऊ नगर अध्यक्ष फुरकान अहमद पूर्व पार्षद अशोक मिश्रा पूर्व पार्षद संजय मिश्रा पूर्व पार्षद राममोहन अग्रवाल मोनू मिश्रा अनूप बाजपेई मुन्ना कमलेश्वर सिंह और डंडाडिया बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारी नूरुल सबा आलोक गुप्ता आशीष जायसवाल सुनील जायसवाल संजय जयसवाल संजय गुप्ता मोहम्मद नईम सन्नीगुप्ता मोहम्मद अनवर मोहम्मद मुस्ताक मोहम्मद लाल मोहम्मद जहीर नीरज साहू मोहम्मद इरशाद शोभित गुप्ता आशु गुप्ता जितेश गुप्ता दौलतगंज व्यापार मंडल से रामशरण साहू बृजेश शुक्ला चिनहट व्यापार मंडल से विशाल साहू अर्जुन प्रजापति प्रीति नगर व्यापार मंडल से मोहम्मद रहबर संतोष तिवारी एवरेडी चौराहा व्यापार मंडल से अजय अवस्थी बंटी वी पी सिंह कैंपल रोड से महफूज खान आईटी व्यापार मंडल से विजय अग्रवाल आदि सैकड़ो साथी उपस्थित रहे।

 

UDAY RAJ

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button