लखनऊ

‘चुनाव आयोग कफ़न ओढ़ ले’ लखनऊ सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर।

 ‘चुनाव आयोग कफ़न ओढ़ ले’ लखनऊ सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर।

लखनऊ। इन दिनों उत्तर प्रदेश में मिल्कीपुर में उप चुनाव को लेकर भाजपा और सपा में काफी तगड़ी बहस चल है। पहले कुम्भ में हुए हादसे को लेकर अखिलेश यादव ने सीएम योगी खूब खरी खोटी सुनाई।इसके भाजपा की ओर से सभी नेताओं ने पलट वार करके अखिलेश यादव को उनकी सरकार के समय हुए हादसे को लेकर खूब फटकार लगाई हैं।यहां तक माना जाए तो ठीक था।परंतु अब लखनऊ सपा पार्टी के आफिस के बाहर के पोस्टर लगाया गया है जो काफी विवादित है।सपा पार्टी के ऑफिस के बाहर लगे इस विवादित पोस्टर ने काफी ज्यादा तूल पकड़ लिया हैं।जिसमे सपा ने सीधे चुनाव आयोग को कफ़न ओढ़ने की बात कह डाली हैं।इस पोस्टर के लगने के बाद से पक्ष और विपक्ष में कहा सुनी का दौर शुरू हो गया हैं।
किसने लगाए  सपा पार्टी आफिस के बाहर चुनाव आयोग के विरोधी पोस्टर।
सपा पार्टी के ऑफिस के बाहर चुनाव आयोग के विरोध में जो पोस्टर लगाए गए है उसमें साफ तौर पर नाम सपा पार्टी के छात्र सभा के प्रदेश सचिव अब्दुल अजीम मंसूरी ने लगवाए हैं।जिसमे लिखा गया है कि भाजपा को संरक्षण देने वाला चुनाव आयोग ये कफन ओढ़ ले।साथ ही साथ यह भी लिखा गया है कि यह कार्यक्रम जिले वार तरीके से करवाया जाए।

क्या राजनीतिक पार्टियों की दृष्टि में चुनाव आयोग का पहले जैसा सम्मान नही रहा?

इस पोस्टर के लगने के बाद से पक्ष और विपक्ष में सवाल जवाब का सिलसिला शुरू हो गया हैं।इस पोस्टर से यह भी प्रश्न उठता है की क्या अब हमारा चुनाव आयोग इतना असहाय हो गया है कि उस पर इस प्रकार से आरोप लगाए जाएं और वह उसे चुप चाप देखता और सुनता रहे।यह बहुत ही दुखद घटना हैं।
चुनाव आयोग अब गत वर्षों से विभिन्न प्रकार से आरोपो से घिरा रहता हैं।कभी एवीएम को लेकर तो कभी सत्त्ता पक्ष को सहयोग करने को लेकर जबकि चुनाव आयोग हमारे देश की एक निष्पक्ष कार्य प्रणाली है जो कि बिना किसी भेद भाव के अपना कार्य करती आई हैं।चुनाव आयोग पर इस प्रकार के आरोप प्रत्यारोप करना किसी भी स्थिति में सही नही ठहराया जा सकता हैं।
अखिलेश यादव को इस घटना का संज्ञान लेना चाहिए साथ ही साथ इस पोस्टर को लगाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करनी चाहिये।क्योंकि अगर इस प्रकार के आरोप सपा पार्टी ऑफिस के बाहर लगाए जाएंगे तो कही न कही सपा पार्टी के प्रति जनता का विश्वास धूमिल होता जायेगा जो कि सपा को आने वाले भविष्य में भारी नुकसान पहुँचा सकता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button