Uncategorized

बिहार: तेज प्रताप यादव के कहने पर नाचा सिपाही, अब पुलिस ने लिया ये एक्शन।

बिहार: तेज प्रताप यादव के कहने पर नाचा सिपाही, अब पुलिस ने लिया ये एक्शन।

बिहार पुलिस ने रविवार को आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव के बॉडीगार्ड के तौर पर तैनात कांस्टेबल दीपक कुमार को हटा दिया है। विधायक के निर्देश पर सार्वजनिक तौर पर डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद यह कदम उठाया गया है।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, “सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बिहार विधानसभा के विधायक तेज प्रताप यादव बॉडीगार्ड (कॉन्स्टेबल) दीपक कुमार को डांस करने का निर्देश दे रहे हैं। यह पता चलने पर कि दीपक कुमार सार्वजनिक स्थान पर वर्दी में डांस कर रहे हैं, कांस्टेबल दीपक कुमार को पुलिस केंद्र में स्थानांतरित करने और दूसरे कांस्टेबल को बॉडीगार्ड के तौर पर नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button