Uncategorized

राहुल गांधी के खिलाफ लंबित निगरानी अर्जी पर सुनवाई टली।

राहुल गांधी के खिलाफ लंबित निगरानी अर्जी पर सुनवाई टली।

राहुल गांधी की ओर से अधिवक्ता ने दाखिल किया वकालतनामा।

वाराणसी। गत सितंबर माह में अमेरिका यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा भारत में सिक्खों को लेकर दिए गए बयान को लेकर अदालत में लंबित निगरानी अर्जी पर सुनवाई सोमवार को टल गई। विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए कोर्ट) की अदालत में विचाराधीन इस मामले में राहुल गांधी की ओर से उनके अधिवक्ता अनुज यादव ने वकालतनामा दाखिल कर सुनवाई व जवाबदेही दाखिल करने के लिए कोई अन्य तिथि नियत करने की अपील की। जिस पर अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 14 अप्रैल मुकर्रर कर दी है।

बता दें कि गत माह सितम्बर में राहुल गांधी ने अमेरिका में भड़काऊ बयान देते हुए कहा था कि भारत में सिक्खों के लिए माहौल अच्छा नहीं है क्या एक सिक्ख के रूप में पगड़ी बांधने कड़ा पहनने और गुरुद्वारा जाने की अनुमति मिलेगी। इस बयान को तिलमापुर सारनाथ के नागेश्वर मिश्र ने देश में गृह युद्ध भड़काने की साज़िश करार देते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) के अदालत में वाद दाखिल किया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) ज्योति ने राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल वाद के एमपी-एमएलए से संबंधित होने के कारण सुनवाई के लिए इसे संबंधित न्यायालय में स्थानांतरित करने के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को आवेदन भेजा था। जहां सुनवाई के बाद अदालत ने वाद को खारिज कर दिया था। लोअर कोर्ट के आदेश के खिलाफ वादी ने सत्र न्यायालय में निगरानी अर्जी दाखिल किया था।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button