लखनऊ

लखनऊ में SUV ने स्कूटी को 11 किमी तक घसीटा, भाई बहन छिटक कर दूर गिरे।

लखनऊ में SUV ने स्कूटी को 11 किमी तक घसीटा, भाई बहन छिटक कर दूर गिरे।

लखनऊ।लखनऊ के लुलु मॉल के पास का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक SUV सवार इंजीनियर बृजेश सिंह ने स्कूटी सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी और स्कूटी को लगभग 11 किलोमीटर तक घसीटते ले गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी सड़क पर घिसटती रही, जिससे चिंगारियां उठती रहीं, लेकिन SUV नहीं रुकी। इस डरावने दृश्य ने हर किसी को हैरान कर दिया।

@lkopolice ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी बृजेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button