Uncategorized

केंद्र सरकार ने 1987 बैच के IAS अधिकारी अजय सेठ को वित्त मंत्रालय का नया वित्त सचिव नियुक्त।

केंद्र सरकार ने 1987 बैच के IAS अधिकारी अजय सेठ को वित्त मंत्रालय का नया वित्त सचिव नियुक्त।

केंद्र सरकार ने 1987 बैच के IAS अधिकारी अजय सेठ को वित्त मंत्रालय का नया वित्त सचिव नियुक्त किया है। वे पूर्व वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे की जगह लेंगे। कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय (DoPT) ने सोमवार को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया। दरअसल, 1 मार्च को तुहिन कांत पांडे को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) का नया चेयरमैन बनाया गया था, जिसके बाद से वित्त सचिव का पद खाली था। फिलहाल अजय सेठ राजस्व विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वे वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग (DEA) में सचिव के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कुशल प्रशासनिक क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले अजय सेठ को 2013 में प्रधानमंत्री प्रशासकीय उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। कर्नाटक में वाणिज्यिक कर प्रशासन में सुधार के लिए उन्हें यह सम्मान मिला था। उनकी नियुक्ति से आर्थिक प्रबंधन और सार्वजनिक वित्त के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान की उम्मीद की जा रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button