क्राइम

प्रगति के परिजन बोले: हमारी लड़की को फांसी की सजा मिले, दोनों की रजामंदी से हुई थी शादी।

प्रगति के परिजन बोले: हमारी लड़की को फांसी की सजा मिले, दोनों की रजामंदी से हुई थी शादी।

औरैया।यूपी के औरैया जिले में हाइड्रा मालिक दिलीप हत्याकांड के पीछे उसकी पत्नी प्रगति का हाथ निकलने पर लोग दंग रह गए हैं। मायके के परिजनों ने कहा कि नालायक बेटी के मंसूबों की भनक लग जाती, तो वह कभी उसकी शादी दिलीप से नहीं करवाते। दिलीप के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए। प्रगति परिवार के लिए मर चुकी है…
भाई आलोक ने कहा कि प्रगति का दिलीप से बिना मर्जी शादी करवाने का आरोप मनगढ़ंत है। उसकी इस घिनौनी हरकत से वह परिवार के लिए मर चुकी है। दिलीप बहन पारुल का देवर था। वह बहुत ही सरल स्वभाव का व्यक्ति था। दोनों की रजामंदी से हुई थी शादी।
प्रगति भी उससे काफी घुली मिली थी। शादी दोनों की रजामंदी से हुई थी। उसे या परिजन को जरा सी भी भनक लग जाती, तो वह उसकी शादी कभी भी दिलीप से नहीं करवाते। उनकी न्यायपालिका से मांग है कि दिलीप हत्याकांड में शामिल उनकी बहन प्रगति सहित सभी हत्यारोपियों को फांसी की सजा दी जाए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button