बैंक में बंधक प्रॉपर्टी को बिल्डर ने बेच डाला, आवंटी हुए ठगी का शिकार।

बैंक में बंधक प्रॉपर्टी को बिल्डर ने बेच डाला, आवंटी हुए ठगी का शिकार।
लखनऊ , थाना नाका के गणेशगंज तकिया में स्थित भूखंड संख्या 137/13 को निर्मल डेवलपर्स के बिल्डर्स संतोष अग्रवाल ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र से लॉन लेकर अपार्टमेंट का निर्माण करा कर लोगों को बरगलाकर बेच दिया अपार्टमेंट के 6 फ्लैट में रहे फ्लैट आवंटियों को ठगी की जानकारी सन 2022 में हुई , जब बैंक की ओर से अपार्टमेंट को खाली करने का नोटिस जारी किया गया कई बार शासन- प्रशासन स्तर पर भी फ्लैट में रह रहे लोगों ने न्याय की गुहार लगाई पर उन्हें न्याय नहीं मिला लाखों रुपए के फ्लैट खरीदने के बाद भी आज लोगों का आशियाना सुरक्षित नहीं है फ्लैट में रह रहे लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे है आवंटी भयभीत होकर अपार्टमेंट में रहने के लिए विवश है क्या इस ठगी के शिकार लोगों को शासन प्रशासन स्तर से न्याय मिलेगा।



