Uncategorized
सीएम ने पीएम मोदी का जताया आभार।कहा धन्यवाद मोदी जी।

सीएम ने पीएम मोदी का जताया आभार।कहा धन्यवाद मोदी जी।
सीएम योगी ने काशी में पीएम मोदी का स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान कहा कि काशी में आज आपके कर कमल से लगभग 4000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास आपके द्वारा प्रदान की जा रही है। इसके लिए आपका हृदय से धन्यवाद। काशी में और उत्तर प्रदेश के प्रोडक्ट को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि उत्तर प्रदेश देश के अंदर जीआई टैग में नंबर एक स्थान प्राप्त कर रहा है। आज यहां पर 21 में सर्टिफिकेट भी प्रदान करने जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने के लिए भी आपका हृदय से आभार व्यक्त कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि महाकुंभ में काशी की बड़ी भागीदारी रही। उन्होंने कहा कि शिल्पकारों को पीएम ने नई पहचान दिलाई।



