हेल्थ

हेल्थ अलर्ट: बदलते मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल।

हेल्थ अलर्ट: बदलते मौसम में सेहत का रखें खास ख्याल।

लखनऊ। बदलते मौसम और दिन-प्रतिदिन बढ़ते प्रदूषण का असर लोगों की सेहत पर तेजी से दिखने लगा है। विशेषज्ञों के अनुसार इस समय डेंगू, वायरल फीवर, खांसी-जुकाम और पेट से जुड़ी बीमारियाँ सबसे ज्यादा देखने को मिल रही हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि बरसात और गर्माहट के बीच का यह मौसम संक्रमण फैलने के लिए सबसे अनुकूल होता है। ऐसे में छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी बीमारी का कारण बन सकती है।

डॉक्टरों की सलाह।

साफ और उबला हुआ पानी ही पिएं।

बाहर के तैलीय और कच्चे भोजन से परहेज करें।

रोज़ाना कम से कम 30 मिनट वॉक या योग करें।

बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर विशेष ध्यान दें।

मच्छरों से बचाव के लिए नेट या रिपेलेंट का इस्तेमाल करें।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी लोगों को जागरूक करने के लिए हेल्थ कैंप और जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं। विभाग ने अपील की है कि लक्षण दिखते ही लोग तुरंत नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें और स्वयं इलाज करने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button