हेल्थ

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में नेबरहुड मीट एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन।

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में नेबरहुड मीट एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन।

लखनऊ, 20 सितम्बर 2025 :
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ परिसर में नेबरहुड मीट एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में लखनऊ शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 150 सदस्यों ने भाग लिया।

कार्यशाला में आर्थराइटिस एवं ऑस्टियोपोरोसिस विषय पर वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषभ जायसवाल ने विस्तृत जानकारी दी और हड्डियों के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। वहीं डिमेंशिया जैसे गंभीर न्यूरोलॉजिकल रोग पर वरिष्ठ न्यूरो फिजीशियन डॉ. देबज्योति ने प्रतिभागियों को जागरूक किया और इससे बचाव व प्रबंधन के उपाय बताए।

इस अवसर पर बोन मिनरल डेंसिटी टेस्ट, ब्लड प्रेशर तथा रैंडम ब्लड शुगर टेस्ट जैसी स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क कराई गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से सभी प्रतिभागियों को फर्स्ट एड बॉक्स भी वितरित किए गए ताकि वे आपात स्थिति में उपयोग कर सकें।

प्रतिभागियों ने मैक्स हॉस्पिटल के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक महत्वपूर्ण पहल और जागरूकता अभियान बताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button