लखनऊ

संरक्षित ट्रेन संचालन में अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाह्न करने वाले 11 रेलकर्मी सम्मानित।

संरक्षित ट्रेन संचालन में अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाह्न करने वाले 11 रेलकर्मी सम्मानित।

लखनऊ।पूर्वोत्तर रेलवे के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय सभागार में सोमवार को मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने 11 संरक्षा कर्मियों को सम्मानित किया। इन कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित समारोह में अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (परिचालन) विक्रम कुमार, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा) राजीव कुमार, मुख्य परियोजना प्रबन्धक राघवेन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी डा. शिल्पी कन्नौजिया सहित कई शाखाधिकारी मौजूद रहे।

पूर्वोत्तर रेलवे में संरक्षा को लेकर अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। संरक्षा विभाग सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचलन में अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाह्न कर रहा था है। ट्रेनों के सुरक्षित संचालन में कर्मठ व अमूल्य योगदान करने के लिए संरक्षा से जुड़े 11 कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान मण्डल रेल प्रबन्धक महोदय आदित्य कुमार ने कहा कि हमारे रेल कर्मी विषम परिस्थितियों में भी रेल संचालन का कार्य करते है। जिसके लिए उनकी लगन व जज़्बे को सम्मान प्रदान करने तथा उनके मनोबल को ऊॅचा करने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। उन्होंने कर्मचारियों को डियूटी के प्रति उनकी कर्तव्य निष्ठा, लगन व परिश्रम के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी।
उक्त संरक्षा पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में सैयद मज़हर अब्बास रिज़वी, रंजन कुमार श्रीवास्तव , आर पी सिन्हा, श्री गौतम कुमार गुप्ता, दीपक तिवारी, चैतू, मो. अकील, राजेश कुमार यादव, अरूण कुमार, श्रवण कुमार भारती और पवन कुमार शामिल हैं।

 

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button