लखनऊ
जेई 2018 भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कराने के लिए 9 माह से आयोग और जनता दरबार के चक्कर लगा रहे अभ्यर्थी।

जेई 2018 भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कराने के लिए 9 माह से आयोग और जनता दरबार के चक्कर लगा रहे अभ्यर्थी।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा वर्ष 2018 में निकाली गई जूनियर इंजीनियर भर्ती 6 साल बाद भी अधूरी है। अभ्यर्थी अंतिम परिणाम जारी कराने के लिए लगातार 207 दिनों से इको गार्डन में धरना दे रहे हैं। जेई अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन हुए 9 माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आयोग द्वारा अभी तक अंतिम परिणाम जारी नहीं किया गया है। इस संबंध में पिछले माह मुख्यमंत्री जी और आयोग के अध्यक्ष के मध्य मीटिंग सम्पन्न हुई थी। मीटिंग में मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत पीपीटी में जेई 2018 भर्ती का अंतिम परिणाम जून 2024 में घोषित होना प्रस्तावित था।

इसके बावजूद जून माह में परिणाम घोषित नहीं किया गया। परेशान अभ्यर्थी लगातार जनता दरबार और आयोग के चक्कर लगा रहे हैं। बुधवार को सैकड़ों अभ्यर्थियों ने पुनः आयोग का घेराव किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग द्वारा जेई 18 भर्ती के साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है। जेई 18 भर्ती का विज्ञापन ASO, Lower PCS, लेखपाल, ANM आदि भर्तियों के विज्ञापन से पहले, वर्ष 2018 में आया था। लेकिन जेई 18 भर्ती को छोड़कर अन्य सभी भर्तियों के अंतिम परिणाम जारी किए जा चुके हैं। यदि जेई 2018 का अंतिम परिणाम शीघ्र जारी नहीं किया जाता है तो DEPSWA (Diploma Engineers & Polytechnic Students Welfare Association, Uttar Pradesh) द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।



