लखनऊ

भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने देश के रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह जी का भव्य तरीके से मनाया जन्मदिन।

भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने देश के रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह जी का भव्य तरीके से मनाया जन्मदिन।

देश के लोकप्रिय रक्षा मंत्री लखनऊ के सांसद माननीय राजनाथ सिंह जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर 10 जुलाई को विभिन्न जगहो पर भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने क्या आयोजन।


भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल पंजी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मेयर प्रत्याशी लखनऊ भाजपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना ने बताया कि देश के लोक प्रिय रक्षा मंत्री लखनऊ के लोकप्रिय सांसद माननीय राजनाथ सिंह जी का जन्मदिन है।जन्मदिन के शुभ अवसर पर भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल पंजी के द्वारा सर्व प्रथम 1 बजे हजरत स्थिति दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर माननीय राजनाथ सिंह जी की लंबी आयु के लिए मंदिर में पूजा अर्चना की गई एवं लड्डू का वितरण किया गया। दोपहर में 3 बजे भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल पंजी के प्रदेश कार्यायल विकास नगर पर केक काटा गया और उसके उपरांत लड्डू का वितरण किया गया साथ ही साथ विकास नगर में ही वृक्षा रोपड़ किया गया उसके उपरांत शाम 5 बजे ऐशबाग स्थित मिल रोड के एवररेडी चौराहे पर सर्व प्रथम केक काटा गया एवं लड्डू का वितरण किया गया उसके उपरान्त भव्य रूप से माननीय राजनाथ जी के जन्मदिन के अवसर पर आतिश बाजी का कार्यक्रम किया गया।उक्त सभी आयोजन में मुख्य रूप से अजय त्रिपाठी मुन्ना,रितेश गुप्ता ,हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी , रमेश जायसवाल, सुरेश जायसवाल, शैलेंद्र गुप्ता, ताज खान,अनुज साहू ,नीरज गुप्ता ,अजय अवस्थी बंटी, डॉ जितेन्द्र सिंह ,वी पी सिंह ,उमेश शुक्ला, श्रीकांत वर्मा,विशाल पांडे, संतोष वर्मा ,सुमित शर्मा, संतराम चौरसिया ,जगत सिंह ,प्रमोद यादव राज बहादुर यादव, मोहम्मद जहीर, मोहम्मद वसीम पूर्व सैनिक भाजपा नेता कृष्णानंद तिवारी मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button