लखनऊ

सीएम योगी ने गोमतीनगर घटना को लेकर सदन में दिया कड़ा बयान।अपडेट – पुलिस ने अब तक 16 लोगो को हिरासत में लिया।

सीएम योगी ने गोमतीनगर घटना को लेकर सदन में दिया कड़ा बयान।अपडेट – पुलिस ने अब तक 16 लोगो को हिरासत में लिया।

राजधानी लखनऊ में कल बुधवार दिनांक 31 को बहुत ही तेज बारिश हुई जिससे पूरे लखनऊ में बुरी स्थिति बन गयी।क्या आम क्या खास सभी इस बारिश से प्रभावित हुए।हालात यहां तक हो गए कि विधानसभा के अंदर तक पानी पहुँच गया।इस भारी बारिश से सभी को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इस भारी बारिश के चलते लखनऊ के गोमतीनगर में काफी ज्यादा पानी भर गया जिसका आनंद लेने के लिए कुछ युवक वहां आ गए।यहां तक तो ठीक था पर एक घटना ऐसी हुई जिसने पूरी राजधानी को शर्मशार कर दिया।यह घटना होटल ताज के पास की है जहाँ से युवक और युवती बाइक से गुजर रहे थे।वहां पर कुछ युवकों ने उन दोनों को रास्ते मे अवरोध डाला और बारिश का पानी उनके ऊपर डालने लगे।उसके बाद पीछे बैठी युवती बाइक से गिर गयी।इस तरह से किसी राह चलते के साथ छेड़खानी करना कतई उचित नही हो सकता हैं।इस घटना का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो गया और सीएम योगी तक पहुँच गया।सीएम योगी ने तुरंत इस घटना का संज्ञान लेते हुए पूरा का पूरा गोमतीनगर थाना सस्पेंड कर दिया।सीएम योगी भी इस घटना से काफी ज्यादा आहत बताये जा रहे हैं।
सीएम योगी ने सदन में इस घटना को लेकर कही बड़ी बात।
सीएम योगी ने सदन में गोमतीनगर घटना का जिक्र करते हुए कहा हमारी सरकार ने इस घटना को बहुत ही गम्भीरता के साथ लिया हैं।और तत्काल कार्यवाही करते हुए पूरा थाने के अधिकरियों को हटा दिया।योगी जी अपने जवाब में अपराधियो का नाम लेते हुये साफ कहा दोनों अपराधियो के नाम है पवन यादव,मो0 अरबाज है।ऐसे लोगो के खिलाफ सदभावना ट्रेन नही बुलेट ट्रेन चलाई जायेगी।योगी जी ने अपने इस जवाब में सभी गैर कानूनी कार्य करने वाले लोगो को चेतावनी दे डाली की यूपी में अगर किसी प्रकार कुकृत्य करोगे तो कानून तुम्हे किसी प्रकार से क्षमा नही करेगा।सीएम योगी ने स्पष्ट कर दिया है कि इन अपराधियो के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी ,और पीड़िता को न्याय दिलाया जायेगा।
यह खबर लिखे जाने तक राजधानी पुलिस ने 16 लोगो हिरासत में ले लिया हैं।इनकी पहचान वायरल वीडियो ,गाड़ी के नम्बर के आधार पर करके हिरासत में लिया गया हैं।इससे स्पष्ट होता है की सीएम योगी के आदेशानुसार पुलिस इस मामले में बहुत तीव्रता के साथ कार्यवाही कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button