Uncategorized

रक्षाबंधन पर UPSRTC की बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा।

 

रक्षाबंधन पर UPSRTC की बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा।

 

लखनऊ।मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को रोडवेज बसों में फ्री सफर की सुविधा मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने शुक्रवार को कानून-व्यवस्था, बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यां, पर्व और त्योहारों के सौहार्दपूर्ण आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान युक्त निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि प्रदेश में आगामी दिनों में पर्व-त्योहार, पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित हो रही, प्रत्येक जनपद की पुलिस और स्थानीय प्रशासन को चौबीसों घंटे अलर्ट रहना होगा।

सीएम योगी ने अफसरों से कहा है कि ‘काकोरी ट्रेन एक्शन का शताब्दी वर्ष’, ‘हर घर तिरंगा’, ‘विभाजन विभीषिका दिवस’, ‘स्वाधीनता दिवस‘ कार्यक्रम में जनभागीदारी बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया अफवाह फैलाने का माध्यम बन रही है। इस पर नजर बनाए रखें, फेक न्यूज का तत्काल तथ्यों के साथ खण्डन किया जाए। अगस्त माह के आखिरी सप्ताह में पुलिस भर्ती परीक्षा प्रस्तावित, यह परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से पूरी शुचिता के साथ सकुशल संपन्न हो।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर आहूत एक बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में जोन, मण्डल, रेंज व जनपद स्तर के महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से प्रदेश की कानून-व्यवस्था तथा लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में बाढ़ की वर्तमान स्थिति में आमजन के राहत एवं बचाव कार्यों को बेहतर करने, पर्व और त्योहारों के सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजन आदि के संबंध में तैयारियों की गहन समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी दिनों में नागपंचमी, श्रावण सोमवार, रक्षाबंधन, चेहल्लुम, जन्माष्टमी और काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ जैसे पर्व-त्योहार हैं। साथ ही, प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा भी आयोजित हो रही है। निश्चित रूप से यह समय कानून-व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील है। इसके दृष्टिगत प्रत्येक जनपद की पुलिस और स्थानीय प्रशासन को 24×7 अलर्ट रहना होगा।

 

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button