लखनऊ

विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ का सत्याग्रह कार्यक्रम स्थगित।

विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ का सत्याग्रह कार्यक्रम स्थगित।

उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष अशीष कुमार गोयल की पहल पर शुक्रवार को विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रदेशव्यापी सत्याग्रह स्थगित कर दिया। प्रदेश के हर ज़िले मे आयोजित किए जाने वाले सत्याग्रह को लेकर महासंघ ने पिछले हफ्ते से तैयारी कर ली थी। यह जानकारी महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष वरिष्ठ मज़दूर नेता आर एस राय ने दी।।

महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष आरएस राय ने बताया कि यह निर्णय ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष आशीष कुमार गोयल ने महासंघ के साथ अगले सप्ताह में बैठक करके संविदा कर्मियों की मॉगो का समाधान किए जाने के आश्वासन के बाद लिया गया है।
श्री राय ने कहा है कि महासंघ का प्रमुख उद्देश्य, संविदा कर्मियों की समस्याओं का समाधान और उनके शोषण व अन्याय को रोकना है।हमें उम्मीद है कि आगामी बैठक में संविदा कर्मियों की समस्याओं का सार्थक और सकारात्मक समाधान निकलेगा।

कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक सहयोग की अपील।

महासंघ के मीडिया प्रभारी एवं विद्युत मज़दूर संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष विमल चन्द्र पांडेय ने प्रशासन से उम्मीद जताई है कि वह कर्मचारियों के साथ सकारात्मक रवैया अपनाए। महासंघ के प्रदेश प्रभारी पुनीत राय और उत्पादन निगम के संगठन अध्यक्ष सतीश तिवारी ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा के आवास पर कल मिलकर प्रदेश हित मे संविदा कर्मियों की प्रमुख मॉगो के समाधान हेतु सकारात्मक सहयोग की अपील की है।

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button