पूर्वोत्तर रेलवे के ऐशबाग और बादशानगर स्टेशन पर भी खुलेंगे जन औषधि केंद्र।

पूर्वोत्तर रेलवे के ऐशबाग और बादशानगर स्टेशन पर भी खुलेंगे जन औषधि केंद्र।
लखनऊ।भारतीय रेल स्टेशनों पर आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के साथ ही कम दर पर गुणवत्तायुक्त दवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अहम काम करा रहा है। इसी कड़ी में राजधानी के बादशाहनगर और ऐशबाग सहित प्रदेश के कई स्टेशनों पर जन औषधि केंद्र जल्द ही खोले जाएंगे। जिससे लोगों को सस्ती दरों पर उत्कृष्ट दवाएं मिल सकेंगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशनों के सर्कुलेटिंग क्षेत्रों और कॉन्कोर्स में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्र स्थापित किये जा रहे है। इसी क्रम में पूर्वाेत्तर रेलवे के गोरखपुर, लखनऊ जं., बनारस एवं काशीपुर स्टेशनों पर भी प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्र स्थापित किये गये है।
पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर, लखनऊ जं., बनारस एवं काशीपुर स्टेशनों पर स्थापित प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्रों (पीएमबीजेके) से रेल यात्री प्रतिदिन सस्ती कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं और उपभोग की वस्तुएं (जनऔषधि उत्पाद) खरीदकर लाभान्वित हो रहे है।
*जन औषधि केंद्रों से यात्रियों में है उत्साह*
सीपीआरओ ने बताया कि यात्रियों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के फलस्वरूप इस योजना को पूर्वोत्तर रेलवे के फर्रूखाबाद, कासगंज, बरेली सिटी, ऐशबाग, गोंडा, बस्ती, बादशाहनगर, देवरिया सदर, बलिया, छपरा तथा वाराणसी सिटी स्टेशनों पर भी खोलने हेतु चिन्हित किया गया है । इन स्टेशनों पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्र निर्माण का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्र स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि यात्रियों को सस्ती कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं और उपभोग्य की वस्तुएं (जनऔषधि उत्पाद) उपलब्ध कराना है। सीपीआरओ ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों/आगंतुकों को जनऔषधि उत्पादों तक आसानी से पहुंच बनाना, सस्ती कीमतों पर दवाएँ उपलब्ध कराकर समाज के सभी वर्गों के कल्याण को बढ़ाना देना है। इससे रोजगार के नये अवसर पैदा कर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्र खोलने हेतु उद्यमियों को तैयार करना तथा भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस मिशन को बढ़ावा देना हैं।
इस योजना के माध्यम से स्टेशनों पर यात्रियों को सस्ती कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं असानी से उपलब्ध हो रही है जिससे भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस मिशन को बढ़ावा मिल रहा है।
T.N. MISHRA
SENIOR JOURNALIST



