लखनऊ

उत्तर रेलवे ने हर्षोल्लास के साथ मनाई ‘हरियाली तीज’।

उत्तर रेलवे ने हर्षोल्लास के साथ मनाई ‘हरियाली तीज’।

लखनऊ ।उत्तर रेलवे के अधिकारी क्लब ‘साकेत’ में भारतीय संस्कृति के प्रतीक और सावन माह का प्रमुख पर्व हरियाली तीज का उत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं ने अत्यंत उमंग और हर्षोल्लास के साथ तीज़ मनाईI उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा मोहिता गंगवार शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम की थीम ‘सौभाग्य की तीज’ थी।

महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा मोहिता गंगवार शर्मा ने इस सप्तरंगी कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन करके किया । इसके उपरांत सुरीले गानों एवं मनमोहक नृत्यों की इन्द्रधनुषी छटा का रंग बिखेरते हुए कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की सभी प्रस्तुतियां भारत के अनेक राज्यों की अनुपम झांकी से ओतप्रोत रहीं। जिसमें परिधानों एवं वेशभूषा का अत्यंत सुन्दर मिश्रण एवं विभिन्न राज्यों की संस्कृति, विरासत और परम्पराओं को अत्यंत प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया था।

सौभाग्य की तीज’ की थीम पर आधारित रहा कार्यक्रम।

उत्तर रेलवे की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि तीज़ का यह कार्यक्रम सौभाग्य की तीज की थीम पर आधारित रहा। जिसमें भारतीय सिनेमा के फ़िल्मी गानों तथा प्रादेशिक गानों के सामंजस्य का प्रयोग करके इस कार्यक्रम को और भी अधिक सजीव और आकर्षक स्वरुप प्रदान किया I

इस दौरान संगठन की अध्यक्षा मोहिता गंगवार शर्मा ने बताया कि यह संगठन समाज के कल्याणा संबंधी काम करता है। संगठन अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए वंचित वर्गों के हितार्थ एवं लाभार्थ निरंतर प्रयत्नशील रहते हुए अपने कार्यकलापों एवं गतिविधियों को साल भर संचालित करता है I इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक नीलिमा सिंह सहित संगठन की कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 

T.N. MISHRA

SENIOR JOURNALIST

Related Articles

Back to top button