Uncategorized
सीएम योगी ने महिलाओं के लिए किया ये बड़ी घोषणा।

सीएम योगी ने महिलाओं के लिए किया ये बड़ी घोषणा।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर महिलाओं के लिए अच्छे कार्य किये जाते रहे है।सीएम योगी महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था और उनकी उज्ज्वल भविष्य को लेकर सदैव प्रयासरत रहते है।सीएम योगी ने आगामी आने वाले रक्षाबंधन के त्योहार के चलते महिलाओं के लिए बहुत ही अच्छी घोषणा की है जिससे कि प्रदेश भर महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।
महिलाओं को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में मिलेगी फ्री बस सेवा।

जैसा कि रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है इसको को ध्यान में रखते हुये सीएम योगी ने महिलाओं के लिए 18 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 19 अगस्त रात्रि 12 बजे तक फ्री बस सेवा देने की घोषणा की है।इसकी जानकारी सीएम द्वारा X पर लिखकर दी गयी है।साथ ही साथ भी निर्देश दिए गए है महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाए उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये।जो भी इन आदेशो का पालन न करता हुआ पाया गया उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।



