रेलवे बोर्ड के डीजी सेफ्टी बृज मोहन अग्रवाल ने लिया संरक्षा गतिविधियों का जायजा।

रेलवे बोर्ड के डीजी सेफ्टी बृज मोहन अग्रवाल ने लिया संरक्षा गतिविधियों का जायजा।
रेलवे बोर्ड के डीजी सेफ्टी बृज मोहन अग्रवाल ने शनिवार को लखनऊ पहुंचकर संरक्षा गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी डिंपी गर्ग एवं मण्डल रेल प्रबंधक एस.एम. शर्मा सहित कई अधिकारियों के साथ संरक्षा को लेकर बैठक की। मंडलीय कार्यालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में संरक्षा संबंधी अनेक बिंदुओं पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया I इस सभा में सेफ़्टी ड्राइव पर आधारित एक प्रेजेंटेशन भी दिया गया। महानिदेशक ने ’संरक्षा सर्वोपरि’ के सिद्धांत का पालन करते हुए इस विषय में विशेष सतर्कता एवं सावधानी बरतने पर दिया I
रेलवे बोर्ड के डीजी सेफ्टी बृज मोहन अग्रवाल ने लखनऊ पहुंचने के बाद अप यार्ड में लोको पॉयलेट (क्रू) एवं ट्रेन मैनेजर अप यार्ड रनिंग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को दी जाने वाली सभी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों से संवाद भी किया।
*लॉबी की कार्यप्रणाली की भी ली जानकारी*
रेलवे बोर्ड के डीजी सेफ्टी बृज मोहन अग्रवाल ने लॉबी में पहुंचकर वहाँ की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने इस संबंध में अपने अपने सुझाव एवं निर्देश भी दिए। इसके बाद अफसरों के साथ महानिदेशक डीजल ट्रेनिंग स्कूल में पहुंचे। उन्होंने वहाँ आयोजित संरक्षा संगोष्ठी में सम्मिलित होकर ट्रेन संचालन के विषय में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कर्मचारियों से संवाद करके उनके साथ अपने विचारों को भी साझा किया I
*हर मौसम में सावधानी बरतने के निर्देश*
रेलवे बोर्ड के डीजी सेफ्टी बृज मोहन अग्रवाल ने प्रत्येक मौसम में संरक्षा संबंधी अपनायी जाने वाली अतिरिक्त सावधानी बरतने पर जोर दिया। उन्होंने संरक्षा संबंधी सभी निर्धारित मानकों का पूर्णतयः पालन करने के निर्देश दिए। डीजी ने सभी कार्य करने के दौरान संरक्षा के हर विंदु पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
*आरडीएसओ के डीजी के साथ की समीक्षा*
इसके बाद महानिदेशक संरक्षा ने आरडीएसओ पहुंच कर बैठक की। उन्होंने आरडीएसओ के डीजी, एडीजी और कार्यकारी निदेशकों के साथ सेफ्टी को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। संरक्षा समीक्षा के दौरान उन्होंने अफसरों को कई सुझाव भी दिए।
T.N. MISHRA
SENIOR JOURNALIST



