लखनऊ
विदेश मंत्रालय 30 को कराएगा पासपोर्ट पोर्टल का मेंटेनेंस।

विदेश मंत्रालय 30 को कराएगा पासपोर्ट पोर्टल का मेंटेनेंस।
पासपोर्ट सेवा पोर्टल के तकनीकी रखरखाव के कारण लखनऊ के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत सभी पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) तथा डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) 30 अगस्त को बंद रहेंगे। इस दौरान क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ में पब्लिक इंक्वायरी की सुविधा भी नहीं मिलेगी।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शुभम सिंह ने बताया कि पासपोर्ट सेवा पोर्टल के तकनीकी रखरखाव के कारण 30 अगस्त के सभी अपॉइंटमेंट अगले 10 दिनों में समायोजित (Adjust) किए जाएंगे। सभी आवेदकों के मोबाइल नंबर पर आवेदन कैंसिल करने तथा इसके पश्चात अपॉइंटमेंट रीशेड्यूल करने का संदेश भेजा जाएगा। जिससे किसी भी आवेदक को कोई असुविधा न हो।
T.N. MISHRA
SENIOR JOURNALIST



