केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यूपीएस बना सबसे बड़ा तोहफा- आदित्य कुमार

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यूपीएस बना सबसे बड़ा तोहफा- आदित्य कुमार
पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आदित्य कुमार ने कहा यूनिफाइड पेंशन स्कीम केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार का सबसे बड़ा तोहफा है। पेंशन का सबसे बेहतरीन विकल्प है । उन्होंने कहा कि वर्षों से कर्मचारियों की चल रही मांग केंद्र सरकार ने पूरी कर दी है। इससे नई पेंशन स्कीम के सभी कर्मचारियों को यूनिफाइड पेंशन स्कीम में जाने की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना में शामिल होने वाले सभी कर्मचारियों को जहां पूरी पेंशन मिलेगी वही कर्मचारी की मौत होने पर पारिवारिक पेंशन का विकल्प भी मिल सकेगा। जबकि उनके वेतन से कटौती पूर्व की तरह महज 10 फीसदी ही होगी।
डीआरएम आदित्य कुमार सोमवार को अपने दफ्तर में यूनिफाइड पेंशन स्कीम की विशेषताओं की जानकारी दे रहे थे उन्होंने बताया कि यूपीएस से कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही जीवन भर पेंशन का विकल्प मिल जाने से उनके परिवार के लोगों को भी सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि यूपीएस के तहत अब न्यू पेंशन स्कीम के कर्मचारी आसानी से अपना विकल्प चुन सकेंगे। अब 25 साल की नौकरी पर कर्मचारियों को पूरी पेंशन मिल सकेगी।
इसके अलावा यूपीएस में फैमिली पेंशन की भी सुविधा मिलेगी। डीआरएम आदित्य कुमार ने बताया कि यूपीएस कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के साथ जुड़ी रहेगी। जिससे कर्मचारियों को मिलने वाली पेंशन में समय समय पर इजाफा भी हो सकेगा।
*23 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा फायदा*
मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने बताया कि इससे 23 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को यूपीएस का फायदा मिल सकेगा। उसके बाद जब राज्य सरकारें यह स्कीम लागू करेंगी तब करीब 93 लाख कर्मचारियों को यूपीएस का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम में वर्तमान पेंशन पर कोई कमी नहीं होगी। जो रिटायर हो चुके हैं उन्हें भी इसका फायदा मिल सकेगा। अभी यूपीएस का कैबिनेट नोट आया है। अब इसके डिटेल का इंतजार है।
*पेंशन में कोई कमी नहीं होगी*
डीआरएम ने बताया कि अभी जो पेंशन है इस पर कोई कमी नहीं होगी। जो रिटायर हो चुके हैं वो भी इसका लाभ ले सकते हैं। 23 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। अभी यूपीएस का कैबिनेट नोट आया है डिटेल में जब भी जानकारी आएगी तो कर्मचारी अपने लाभ के अनुसार विकल्प चुन सकेंगे। कर्मचारी के लिए एक अच्छा विकल्प है कि अगर उसे फायदा दिखाता है तो वो लेगा अगर उसे सही नहीं लग रहा तो वो इसे नहीं ले सकता। इसमें विरोध की कोई वजह नहीं है ये एक सकारात्मक विकल्प है।
T.N. MISHRA
SENIOR JOURNALIST



