डीआरएम एसएम शर्मा ने कहा यूनिफाइड पेंशन स्कीम सबसे बेहतर विकल्प।

डीआरएम एसएम शर्मा ने कहा यूनिफाइड पेंशन स्कीम सबसे बेहतर विकल्प।
लखनऊ।उत्तर रेलवे के डीआरएम एसएम शर्मा ने कहा यूनिफाइड पेंशन स्कीम केंद्रीय कर्मचारियों के लिए पेंशन का सबसे बेहतरीन विकल्प है । उन्होंने कहा कि वर्षों से कर्मचारियों की चल रही मांग केंद्र सरकार ने पूरी कर दी है। इससे नई पेंशन स्कीम के सभी कर्मचारियों को यूनिफाइड पेंशन स्कीम में जाने की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना में शामिल होने वाले सभी कर्मचारियों को जहां पूरी पेंशन मिलेगी वही कर्मचारी की मौत होने पर पारिवारिक पेंशन का विकल्प भी मिल सकेगा। जबकि उनके वेतन से कटौती पूर्व की तरह महज 10 फीसदी ही होगी।
डीआरएम एसएम शर्मा सोमवार को अपने दफ्तर में यूनिफाइड पेंशन स्कीम की विशेषताओं की जानकारी दे रहे थे उन्होंने बताया कि यूपीएस से कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही जीवन भर पेंशन का विकल्प मिल जाने से उनके परिवार के लोगों को भी सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि यूपीएस के तहत अब न्यू पेंशन स्कीम के कर्मचारी आसानी से अपना विकल्प चुन सकेंगे। अब 25 साल की नौकरी पर कर्मचारियों को पूरी पेंशन मिल सकेगी।
इसके अलावा यूपीएस में फैमिली पेंशन की भी सुविधा मिलेगी। डीआरएम एस एम शर्मा ने बताया कि यूपीएस कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के साथ जुड़ी रहेगी। जिससे कर्मचारियों को मिलने वाली पेंशन में समय समय पर इजाफा भी हो सकेगा।
*23 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा फायदा*
उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने बताया कि इससे 23 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को यूपीएस का फायदा मिल सकेगा। उसके बाद जब राज्य सरकारें यह स्कीम लागू करेंगी तब करीब 93 लाख कर्मचारियों को यूपीएस का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम में वर्तमान पेंशन पर कोई कमी नहीं होगी। जो रिटायर हो चुके हैं उन्हें भी इसका फायदा मिल सकेगा। अभी यूपीएस का कैबिनेट नोट आया है। अब इसके डिटेल का इंतजार है। इस दौरान उनके साथ। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा और सीनियर डीपीओ अमित पांडेय सहित कई अधिकार भी मौजूद रहे।
T.N. MISHRA
SENIOR JOURNALIST



