प्रधानों ने पंचायत निदेशक से अधिक बजट और ज़्यादा अधिकार देने की उठायी मांग।

प्रधानों ने पंचायत निदेशक से अधिक बजट और ज़्यादा अधिकार देने की उठायी मांग।
लखनऊ,शुक्रवार।अधिक धनराशि का बहुत और ज़्यादा अधिकारों की माँगों को लेकर प्रधानों ने आज पंचायतीराज निदेशक से मुलाकात की। उन्होंने 28 अगस्त को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित दर्जन भर विभागों की बैठक के विषयों पर सहमति बनायी। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ.अखिलेश सिंह ने किया।
पंचायतीराज विभाग के अलीगंज स्थित निदेशालय में आज प्रधान संगठन के ज़िलाध्यक्षों की बैठक आयोजित की गयी।राष्ट्रीय संयोजक ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि संगठन ने मुख्यमंत्री से मिलकर उनके समक्ष माँगें रखी थीं।उनके मार्गदर्शन में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के साथ बैठक की गयी थी।पंचायतीराज निदेशक अटल राय,अपर निदेशक राज कुमार,अपर निदेशक अभय शाही,उपनिदेशक एस एन सिंह तथा योगेन्द्र कटियार के साथ आज बैठक कर माँगों पर सहमति बनायी गयी है।
*सीएम से मिलकर बताएंगे वस्तुस्थिति*
राष्ट्रीय संयोजक डॉ.अखिलेश सिंह ने बताया कि 28 अगस्त के बाद मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा। डॉ सिंह ने बताया कि 12 हज़ार छोटी पंचायतों को अलग से धनराशि प्रदान किए जाने की माँग संगठन कर रहा है।एमजी नरेगा के भुगतान का अधिकार प्रधानों को दिए जाने सहित दर्जन भर माँगें की जा रही हैं।
बैठक में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ राजेश सिंह,प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गोपीनाथ गिरि तथा श्यामनारायण शुक्ला सहित राष्ट्रीय,प्रान्तीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने ज़िलाध्यक्षों को संबोधित किया।
T.N. MISHRA
SENIOR JOURNALIST



