Uncategorized
कोलकाता ट्रेनी महिला डॉक्टर मर्डर केस: कपिल सिब्बल ने कोर्ट रूम में की बेहद शर्मनाक हरकत।मानवता हुई शर्मशार।

कोलकाता ट्रेनी महिला डॉक्टर मर्डर केस: कपिल सिब्बल ने कोर्ट रूम में की बेहद शर्मनाक हरकत।मानवता हुई शर्मशार।
आज कोलकाता के लेडी ट्रेनी डॉक्टर के मर्डर केस की सीबीआई स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में जमा होनी थी जो की मौजूदा केस को देखते हुए काफी अहम मानी जा रही है।इस केस में सीबीआई ने यह भी कहा कि केस हमे पांच दिनों के बाद मिला है और यह कहना गलत नही होगा कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ भी की गई है फिर भी हम इस केस के हर छोटे से छोटे पहलुओं को जांच रहे है तथा अपनी ओर से कोई भी कसर नही छोड़ रहे है।आज सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होनी थी जिसके अंतर्गत सीबीआई द्वारा जमा केस की स्टेटस रिपोर्ट पढ़ी जानी थी।कोर्ट रूम में सीनियर वकील कपिल सिबल ने ऐसी हरकत कर दी पूरी कोर्ट शर्मशार हो गयी।कपिल सिब्बल से ऐसी उमीद नही की जा सकती थी।
कपिल सिब्बल की शर्मशार करने वाली घटना।
आज सुप्रीम कोर्ट में कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर मर्डर केस की सुनवाई होनी थी।जिसके अंतर्गत कोलकाता केस की सीबीआई द्वारा कोर्ट में जमा की गई स्टेटस रिपोर्ट को पढा जाना था।घटना कुछ इस प्रकार हुई थी सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता इस केस की स्टेटस रिपोर्ट पढ़कर अपनी बात रख रहे थे उसी दौरान
उन्होंने कपिल सिब्बल को हस्ते हुए देख लिया।यह देखकर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कपिल सिब्बल को तुरंत फटकार लगा दी ,उन्होंने कहा एक लड़की की जान चली गयी कम से कम हासिये तो मत।कपिल सिब्बल की इस हरकत से सॉलिसिटर जनरल तुसार मेहता बहुत ज्यादा नाराज हो गए।जाहिर सी बात है इतनी अहम चर्चा हो रही है ऐसे में कोई व्यक्ति ऐसी हरकत करे तो यह बात बहुत ही दुख पहुँचाने वाली होती है।
कपिल सिब्बल के लिए यह सिर्फ एक केस होगा ,परंतु किसी के लिए पूरी दुनिया।
कपिल सिब्बल ने जो यह हरकत की है यह वाकई में शर्मशार करने वाली है।कपिल सिब्बल देश एक जाने माने वकील है जिसमें कोई दो राय नही है।लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें कोर्ट में आचरण करना चाहिए था।उनके लिए यह सिर्फ एक केस होगा परंतु पीड़िता के माँ -बाप के लिए वह लड़की पूरी दुनिया थी।जिसको देखकर वह अपना आगे का जीवन जीने वाले थे।कोई आपके सामने रो रहा हो तो आप कैसे हंस सकते है।अगर आप ऐसा कर रहे है तो यह दर्शाता है कि आपके अन्दर की मानवता मर चुकी है।जिसने भी यह घटना सुनी वह दंग रह गया।



