Uncategorized
राहुल गांधी और खरगे आज जायेगे जम्मू कश्मीर,विधानसभा चुनावों की तैयारी।

राहुल गांधी और खरगे आज जायेगे जम्मू कश्मीर,विधानसभा चुनावों की तैयारी।
लोक सभा चुनावो में कांग्रेस की आई सीटों से कांग्रेस का आत्मविश्वास बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ है।जिसके चलते कांग्रेस और उनके सहयोगी दल संसद में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है।कांग्रेस अब चाहती है कि लोक सभा चुनावों मिली शानदार जीत को आगामी चुनावो में भी भुनाया जा सके।इसी क्रम में आज राहुल गांधी और खरगे जम्मू कश्मीर के दौरे पर है।
राहुल गांधी और खरगे आज जायेगे जम्मू कश्मीर।
आज राहुल गांधी और खरगे जम्मू कश्मीर के दौरे पर रहेंगे।आगामी सितम्बर माह में होने चुनावो की तैयारी के लिए राहुल गांधी और खरगे अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।साथ ही साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।यह सभी जानकारी X पर कांग्रेस ने पोस्ट की हुई है।

यहां आज राहुल गांधी अपने कार्यकर्ताओं से चुनावो की तैयारी को लेकर बात करेंगे की आगे किस प्रकार से तैयारी की जा रही है।इस समय कांग्रेस और उनके सभी कार्यकर्ता में जोश भरा हुआ है और कांग्रेस इस सभी स्थितियों का लाभ प्राप्त करना चाहती है।कांग्रेस और राहुल गांधी की पूरी कोशिश होगी कि चुनावो में ज्यादा से ज्यादा सीटें लाकर एक मजबूत स्थिति में कांग्रेस को लाया जाये।
कब होने है चुनाव जम्मू कश्मीर में।
जैसा कि सभी जानते है कि जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे है इससे पहले यहां 2014 में चुनाव हुए थे।गौरतलब होगा कि धारा 370 हटने के बाद यहां यह पहला चुनाव होगा।यहां चुनाव 18 सितम्बर ,25 सितम्बर, और 1 अक्टूबर को मतदान होगा जहां जम्मू कश्मीर अगले 5 सालों के लिए अपनी सरकार चुनेगी।
कांग्रेस और अन्य दलों के लिए चुनावो की राह नही होगी आसान।
जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद से बहुत सी चीजें बदली है।वहां की जनता ने आज तक आतंकवाद को इतने करीब से देखा है कि उनके मन मे भय ने बुरी तरह से घर कर रखा है।जिसको निकालना बहुत ही आवश्यक है।मोदी सरकार के आने के बाद से वहां जनता ने विकास को होते देखा है।और किसी भी स्टेट की जनता हो वो विकास चाहती है।वो चाहती है कि उसके बच्चे स्कूल जाये अच्छी शिक्षा ग्रहण करे वो भी बिना किसी भय के तथा नौजवानों को रोजगार मिले।महिलाएं बेखौफ कहीं भी आ जा सके।ये सब मोदी सरकार ने यहां की जनता के लिए किया है।मोदी सरकार यहां आगे भी और तेजी से विकास करने का मन बना चुकी है।सबसे बड़ी बात आतंकवाद को कंट्रोल किया गया है।इसलिए मना जा रहा है कांग्रेस या अन्य पार्टियों की चुनावो में राह आसान नही होने वाली है।



