उत्तर रेलवे फिर कर रहा यूपी कांस्टेबल परीक्षा के अभ्यर्थियों को सकुशल भेजने के विशेष प्रबंध।

उत्तर रेलवे फिर कर रहा यूपी कांस्टेबल परीक्षा के अभ्यर्थियों को सकुशल भेजने के विशेष प्रबंध।
यूपी पुलिस के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने 25 विशेष ट्रेनें चलाकर रिकॉर्ड कायम किया है। अगले चरण की परीक्षा के रेलवे पूरी तरह तैयार है। 30 और 31 को भी अतिरिक्त ट्रेनों के साथ गाड़ियों में अतिरिक्त कोच लगाकर अभ्यर्थियों को वापस भेजने के पुख्ता प्रबंध करने की तैयारी चल रही है। डीआरएम एस एम शर्मा ने एडीआरएम नीलिमा सिंह और स्टेशन डायरेक्टर प्रशांत कुमार सहित कई अफसरों के साथ स्टेशन के प्रबंधों पर नजर गड़ाए हैं।
उत्तर रेलवे की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि बीते तीन दिनों में परीक्षा के लिए आने और वापस जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष प्रबंध किए गए। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही जन्माष्टमी की भीड़ को भी वापसी में ट्रेनों में जगह उपलब्ध कराई गई। रेखा शर्मा ने बताया कि रेलवे हमेशा विभिन्न अवसरों, उत्सवों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के समय ट्रेनों द्वारा आवागमन करने वाले रेल यात्रियों की सुगमता को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन करता है। उत्तर रेलवे का लखनऊ मंडल सदैव अपनी सक्रिय एवं सशक्त भूमिका का निर्वहन करता है।
*रेलवे की सूझबूझ से बेहतर रहे प्रबंध*
सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि विगत 23, 24 एवं 25 अगस्त को आयोजित यूपी कांस्टेबल परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में रेल प्रशासन की सूझबूझ काम आई। मंडल द्वारा मंडल रेल प्रबंधक एस.एम.शर्मा के दूरदर्शी एवं कुशल दिशा निर्देशन में एक प्रभावी नीति का प्रतिफल है कि स्टेशन पर कोई हंगामा नहीं हुआ। डीआरएम की कार्ययोजना पर अमल करते हुए इस अवधि में आने जाने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के मंडल के लखनऊ एवं वाराणसी सहित प्रमुख स्टेशनों से कुल 25 विशेष परीक्षा स्पेशल यात्री गाड़ियों को अलग अलग स्थानों के लिए चलाया गया। इन गाड़ियों से कुल 61950 परीक्षार्थियों ने सकुशल आवागमन किया।इसके अतिरिक्त परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु स्टेशनों पर हेल्प डेस्क, भीड़ को संभालने और मार्गदर्शन करने के लिए अतिरिक्त वाणिज्य कर्मचारी और आरपीएफ कर्मचारी तैनात किए गए। जिन्होंने चौबीस घंटे यात्रियों की सहायता की। ऑपरेटिंग और मेकेनिकल विभाग के अफसरों और कर्मचारियों ने भी ट्रेनों के संचालन में अहम भूमिका निभाई। स्टेशन डायरेक्टर की पूरी टीम स्टेशन पर निर्बाध व्यवस्था में जुटी है।
*खानपान की सुविधा का रखा गया ख्याल*
इसके अतिरिक्त नियमित यात्री गाड़ियों में परीक्षार्थियों हेतु अतिरिक्त कोच लगाए लगाए गए। जिनमें लगभग 62000 यात्रियों ने यात्रा की। इसके साथ ही स्टेशन पर खानपान का शुद्ध और पौष्टिक सामान, पानी, सुरक्षा और स्वच्छता के भी व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए। जिससे यात्री एवं परीक्षार्थी इनका लाभ उठा सके। स्टेशन के प्लेटफार्मों एवं परिसर में इन विशेष गाड़ियों की नियमित उद्घोषणा की गई । ताकि यात्री अपनी गाड़ी पर सही समय पर आ सकें।
*होल्डिंग एरिया में विश्राम की भी सुविधा*
अगले चरण में भी लखनऊ स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार के सहयोग से स्टेशन के बाहर परीक्षार्थियों के लिए एक होल्डिंग एरिया की व्यवस्था की गई है। इस होल्डिंग एरिया में परीक्षार्थी आराम से रुक सकते हैं। और अपनी आगे की यात्रा कर सकेंगे।
T.N. MISHRA
SENIOR JOURNALIST



